टेंट कारोबारी की हत्या कर मिट्टी में दफनाया शव, पुलिस हिरासत में एक संदेही

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोंडागांव 13 अप्रैल 2026। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है. सुरेश टेंट संचालक हैं. हत्या के बाद शव को जमीन मिट्टी के मलबे में दफना दिया गया था. पुलिस में मृतक के शनिवार से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोतवाली थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत पर पड़े मिट्टी के मलबे में एक शव मिला. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक सुरेश चौहान टेंट का कारोबार करते थे. बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र में अच्छी पहचान थी. विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास उनका घर है। घटनास्थल और मृतक के घर से साक्ष्य बरामद कर लिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सुरेश शिनवार को घर से गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापल नहीं लौटे. हालांकि घर के पास सुरेश की वाहन और कुछ दूर पर पर्स मिला, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. फिलाहाल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

बीरभूम में गरजे अमित शाह, कहा- पांच मई को बनने वाली है भाजपा सरकार, बंगाल की जनता ने लिया निर्णय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 13 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में गृहमंत्री अमित शाह ने एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टीएमसी पर कड़ा प्रहार किया। शाह ने कहा बंगाल में पांच मई को भाजपा की सरकार बनने वाली है। मैं पूरे बंगाल में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान