’मोहन मरकाम की कोंडागांव से माँ दंतेश्वरी धाम दंतेवाड़ा तक धार्मिक पदयात्रा हुई प्रारम्भ’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

’भाजपा नेताओ से भारी नाराज़ है आदिवासी समाज’

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की चार  दिवसीय मनोकामना पदयात्रा आज सुबह शीतला मंदिर कोंडागांव से पूजा अर्चना करके निकली यह पदयात्रा दंतेश्वरी मंदिर दंतेवाड़ा तक तक होगी। प्रथम दिवस का रात्रि पड़ाव 51 किलोमीटर तय कर ली गयी। पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा यह यात्रा धार्मिक यात्रा है हम छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों की सुख शांति और समृद्धि की मनोकामना को लेकर निकले हैं अगर भाजपा भी यह चाहती है तो हम उनका भी स्वागत करते हैं परन्तु भाजपा इस धार्मिक यात्रा को राजनीती से जोड़ने का अनर्गल प्रयास न करे और उनके नेताओ से भी पुनः आग्रह है कि वे भी छत्तीसगढ़वासियों की उन्नति समृद्धि खुशहाली के लिए इस पदयात्रा में शामिल होवे पदयात्रा के भानपुरी पहुंचने पर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप की अगुआई मे स्थानीय जनों द्वारा स्वागत किया गया विधायक चंदन कश्यप भी स्वयं पदयात्री बन 2 किलोमीटर चले। आज दूसरे दिन मनोकामना पदयात्रा का स्वागत जगदलपुर विधायक, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफ़ीरा साहू, ज़िला अध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे प्रदेश की खुशहाली तरक्की की कामना लेकर पदयात्रा पर कोंडागांव से दंतेवाड़ा के लिये निकले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पंडरीपानी में जगदलपुर जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगदलपुर जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम व सुशील मौर्य के द्वारा पुष्पहार व आतिशबाजी के साथ अतिथियों का स्वागत किया पदयात्रा में ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आज कि पदयात्रा 50 किमी की होगी।

पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया की आज की पदयात्रा में लोगो के बीच ग़ज़ब का उत्साह था सुबह से ही सैकडो की तादात में दंतेश्वरी माता के भक्त गण पदयात्रा में शामिल हुवे लेकिन मोहन मारकम की इस धार्मिक पदयात्रा को झूठा कहने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भयभीत होने के कारण शामिल नहीं हुवे भाजपा के यह समझ आ गया है कि अरुण साव के बड़बोले बयानबाज़ी से प्रदेश के आदिवासी समाज में नाराज़गी है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार की बड़ी कार्रवाई : पीएफआई पर पांच साल के लिए प्रतिबंध, सहयोगी संगठनों पर भी शिकंजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 सितंबर 2022। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। लगातार छापेमारी के बाद अब गृह मंत्रालय ने पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों पर पांच साल का बैन लगा दिया है। टेरर लिंक को लेकर यह कार्रवाई की गई है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप