एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री; मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 13 जून 2025। एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री रामनोहन नायडू, गुजरात के गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री उस जगह भी गए जिस हॉस्टल पर विमान गिरा था। बता दें कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हुई है। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे। अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के मलबे के पास पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद बारीकी और विस्तार से दुर्घटना के बाद के हालात और रेस्क्यू ऑपरेशंस की जानकारी ली।

बता दें कि एअर इंडिया ने फ्लाइट संख्या- AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1338 बजे टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा के नागरिक शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

सैकड़ों फीट से गिरकर जिंदा बचा शख्स, बताया कैसे हादसे का शिकार हुआ लंदन जा रहा विमान?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 13 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्लाइट रडार के आंकड़ों के अनुसार 625 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद विमान हादसे का शिकार […]

You May Like

मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना