दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए भरी उड़ान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2021 । विराट कोहली की धमाकेदार प्रेसवार्ता के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज यानी गुरुवार की सुबह मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरी। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई। तस्वीरों में सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में आठवीं सीरीज खेलेगी और यहां जीत के सूखे को खत्म करना चाहेगी। विराट ने भी दौरे पर रवाना होने से पहले हुंकार भरी है और कहा है कि हम इस बार कुछ विशेष कर के लौटेंगे। 

सख्त होंगे क्वारंटीन नियम

दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच भारतीय टीम वहां कड़े क्वारंटीन नियमों और पाबंदियों से गुजरेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम सिर्फ एक दिन पृथकवास में गुजार सकती है। इस दौरा सभी तीन बार जांच होगी और इसके बाद ही खिलाड़ी और स्टाफ बायो सिक्योर वातावरण में जाएंगे। 

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 

गौरतलब है कि भारतीय टीम 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यहां सेंचूरियन में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट क्रमशः जोहान्सबर्ग और केप टाउन में तीन से 11 जनवरी के बीच खेला जायेगा।   

दौरे से पहले विराट की हुंकार 

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका ऐसी जगह है जहां हमने अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। इसलिए हम ऐसा करने के लिए प्रेरणा से भरे हुए हैं। हमारी मानसिकता हमेशा यही है कि हम जिस भी देश में खेलने जाएं, वहां जाकर सीरीज जीतें। हम अब एक टेस्ट यहां और एक टेस्ट वहां जीतने के बारे में नहीं सोचते। हम बतौर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम इसमें योगदान करना जारी रखें।’

Leave a Reply

Next Post

शाम होते ही गांवों में पहुंच रहे गजराज, दहशत में ग्रामीण, दूर भगाने फोड़ रहे पटाखे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 16 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बुधवार की शाम मगरलोड क्षेत्र के राजपुर गांव में दंतैल हाथियों का दल घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों का दल दो दिन से राजपुर के आसपास विचरण […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान