शाम होते ही गांवों में पहुंच रहे गजराज, दहशत में ग्रामीण, दूर भगाने फोड़ रहे पटाखे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 16 दिसम्बर 2021 । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। बुधवार की शाम मगरलोड क्षेत्र के राजपुर गांव में दंतैल हाथियों का दल घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथियों का दल दो दिन से राजपुर के आसपास विचरण कर रहे हैं। दल में तीन दंतैल सहित कुल पांच हाथी हैं। चार दिन पहले हाथियों का झुंड पहंदा, झाझरकेरा जंगल में थे। दिनभर जंगल में रहने के बाद शाम को हाथी गांवों में पहुंच जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के करीब नहीं जाने की मुनादी भी कराई है।  

मंगलवार और बुधवार की रात को हाथियों ने राजपुर गांव में धान की खरही और केला की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण हाथियों को भगाने मशाल और पटाखा फोड़ रहे हैं। उत्तर सिंगपुर मोहदी रेंज के वन विभाग प्रभारी रेंजर पंचराम साहू, डिप्टी रेंजर डोमार साहू, वनआरक्षक प्रताप साहू, गौतम निषाद, मनराखन साहू सहित वन कर्मियों को तैनात किया गया है। कर्मचारी हाथियों पर नजर रख रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है।

पखवाड़ेभर पहले महिला को कुचल दिया था 
बता दें कि धमतरी जिले के भालुचुआ गांव में पखवाड़ेभर पहले तीन दंतैल हाथी घुस आए थे। हाथियों ने एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला था। हाथियों के हमले से महिला का सिर, पैर व शरीर क्षत-विक्षत हालत में तीन टुकड़े में पड़ा मिला था। हाथियों ने गांव में भारी उत्पात मचाते हुए केला बाड़ी, धान की फसल और धान की खरही को नुकसान पहुंचाया था।  हाथियों की निगरानी के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश: मुस्लिम युवक ने हिंदू आईडी कार्ड पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में की एंट्री, गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 06 दिसम्बर 2021 । उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती के दौरान एक मुस्लिम युवक के फर्जी आधार कार्ड दिखा कर घुसने का मामला सामने आया है. युवक के साथ उसकी एक हिंदू दोस्त ने भी मंदिर में एंट्री ली. जिसके बाद पुलिस ने […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज