पीएम मोदी ने गुजरात से पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, कहा- कांटे को निकालकर रहेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 27 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक भव्य रोड शो के बाद पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि,”कांटे को निकालकर रहेंगे,”पीएम का ये मैसेज  पाकिस्तान के प्रति भारत के दृढ़ रुख को दर्शाता है।”ऑपरेशन सिंदूर” के बाद अपनी पहली गुजरात यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने यह भी कहा कि “ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए” और PoK का भी जिक्र किया।

देशभक्ति का ज्वार‘ और पाकिस्तान पर निशाना-

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश भर में व्याप्त देशभक्ति की भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल मुझे वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर, मैं जहां-जहां गया ऐसा लग रहा है कि देशभक्ति का ज्वार, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम और ये सिर्फ गुजरात में नहीं हिन्दुस्तान के कोने में है। हर हिन्दुस्तानी के दिल में है।

कांटा‘ और भारत का संकल्प-

पाकिस्तान को “कांटे” के रूप में संदर्भित करते हुए, पीएम मोदी ने भारत के दृढ़ संकल्प को व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों न हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है तो पूरा शरीर दुखता है, हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकाल कर रहेंगे।” यह बयान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और भारत के खिलाफ उसकी शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को खत्म करने के भारत के इरादे को स्पष्ट करता है। प्रधानमंत्री का यह दौरा “ऑपरेशन सिंदूर” की पृष्ठभूमि में हो रहा है, जो पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की जवाबी कार्रवाई थी।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 27 मई 2025। छत्तीसगढ़ देश के डिजिटल परिदृश्य में बड़ा कदम रखने जा रहा है। रायपुर में अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS Software Solution Ltd ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज