इस पत्‍ते का लेप चेहरे पर लगाने से सारे दाग-धब्‍बे हो जाएंगे साफ, चमकने लगेगा फेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 22 जून 2025। क्या आपकी स्किन भी डल हो गई है, पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से परेशान हैं? तो अब टेंशन छोड़ दीजिए, क्योंकि सिर्फ एक पत्ता आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देगा. यह ऐसा जादुई पत्ता है, जो सीधा नेचर से आया है और आपकी स्किन की सारी प्रॉब्लम्स को चुटकियों में दूर कर सकता है. इससे पिग्मेंटेशन, अनइवन स्किन टोन और डार्क स्पॉट्स जैसी दिक्कतें छूमंतर हो सकती हैं. पॉपुलर मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर नंदन ने इसे ‘दुनिया का सबसे महंगा पत्ता’ बताया है, क्योंकि यह बिल्कुल फ्री मिलता है और चेहरे पर निखार लाता है, गोरापन बढ़ाता है. ये पत्ता कोई और नहीं, बल्कि पपीते का पत्ता है. इसका फेस पैक महंगे-महंगे क्रीम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लस के खर्चों की छुट्टी कर सकता है।

पपीते का पत्ता सबसे महंगा क्यों है.

डिजिटल क्रिएटर jablay_noor ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अंकुर नंदन (Ankur Nandan) कहते हैं, ‘ये दुनिया का सबसे महंगा पत्ता है, क्योंकि ये आपकी स्किन को वो दे सकता है, जो लाखों खर्च करने पर भी नहीं मिलता, नेचुरल गोरापन और ग्लो.’ उन्होंने एक सिंपल रेसिपी बताई है, जिससे आप घर पर मिनटों में इस पत्ते से फेस पैक बना सकते हैं।

स्किन टॉनिक है पपीते का पत्ता

पपीते के पत्ते में मौजूद पेपेन और काइमोपेपेन जैसे एंजाइम्स स्किन की गहराई से सफाई करते हैं. ये डेड स्किन को हटाते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और आपकी स्किन को नया निखार देते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स, विटामिन A, C और E जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को जवां और फ्रेश बनाते हैं।

इन स्किन समस्याओं में है बेहद असरदार

पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स
झाइयां और अनइवन स्किन टोन
ब्लैकहेड्स और मुंहासे
ऑयली स्किन और स्किन इन्फेक्शन
सनटैन और रफनेसपपीते के पत्ते से स्किन वाइटनिंग फेस पैक कैसे बनाएं

1 पपीते का पत्ता लीजिए, इसे धोकर अच्छे से साफ कर लें.
इसे पीसकर उसका जूस या पेस्ट निकाल लीजिए.
अब इसमें थाड़ा सा बेसन और शहद मिलाइए.
इन तीन चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा सा पेस्ट बना लें.
अब इसे अपने चेहरे पर लगाइए और 15 मिनट बाद धो लीजिए.
रोजाना लगाने से स्किन में निखार और दाग-धब्बों में कमी आने लगेगी.

Leave a Reply

Next Post

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया करारा जवाब

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 जुलाई 2025। ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में प्रतीक चिह्न अक्सर व्यक्तिगत गौरव और प्रेरणा का प्रतीक होते हैं। लेकिन हाल ही में जब एक मिस वर्ल्ड की आकांक्षी ने अपना टैटू ऑनलाइन साझा किया, तो वह उम्मीदों के विपरीत ट्रोलिंग का शिकार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप