जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज

admin
शेयर करे

इसी सत्र से 50 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई – विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कबीरधाम, 20 जुलाई 2026। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने की तैयारी है। यह जानकारी रविवार को अपने जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण महाअभियान-2026 के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने दी।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित अभियान के दौरान विजय शर्मा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, सामाजिक व धार्मिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाए। परिसर में फलदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज केवल एक भवन नहीं, बल्कि जिले की आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर है। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाले कई दशकों तक कबीरधाम की पहचान बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रदेश के सबसे तेज गति से बन रहे मेडिकल कॉलेजों में शामिल है।

विजय शर्मा ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होने से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं भी मजबूत होंगी। उन्होंने बताया कि जिले के चिकित्सक भी मेडिकल कॉलेज के सफल संचालन और विकास में सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही हरीतिमा टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले को हराभरा बनाने का यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस पहल की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने बोड़ला ब्लॉक के नेऊरगांव के युवाओं द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से चौक के सौंदर्यीकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना जैसे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही ऑटो संघ, बस एवं ट्रक मालिक संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के योगदान को भी सराहते हुए कहा कि जिले के विकास में जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

शेयर करेमध्य-उत्तर हिस्से भीगेंगे, सूरजपुर में महीनेभर पहले बना रपटा बहा, मुंगेली में पुल डूबा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य और उत्तर हिस्से में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला