अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 16 मई 2024। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद केवल साढ़े चार महीने के अंदर ही 112 नक्सली मारे गए हैं। वहीं करीब 375 नक्सलियों ने सरेंडर किया है और 153 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं। पांच महीने में अभियान को जबर्दस्त सफलता मिली है। ये इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि अब प्रदेश के तीन से चार जिलों में ही नक्सली बचे हैं। आगामी 2-3 वर्षों में देश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से इसे फेक एनकाउंटर कहे जाने पर गोस्वामी तुलसीदास के एक दोहे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिसका बुरा समय आता है, भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। कांग्रेस पार्टी के साथ यही हो रहा है। 

मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री का आभार जताया है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि इस विश्वास के लिये हम आभारी हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है। इसके बावजूद हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।

 बता दें कि देश में भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। मात्र साढ़े चार महीने की सरकार में नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ है। गिरफ्तार भी किये गये हैं। कई नकस्ली सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सच्ची कहानी पर बनी यथार्थ के करीब है निर्देशक अविनाश ध्यानी की फिल्म "फूली"

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 17 मई 2024। अभिनेता और निर्देशक अविनाश ध्यानी की फ़िल्म फूली का पोस्टर और रिलीज़ डेट जारी कर दिया गया है। अभिनेता और निर्देशक अविनाश ध्यानी की आने वाली फिल्म “फूली” किसी एक बच्ची की कहानी मात्र नहीं है। फिल्म में फूली के […]

You May Like

मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’