अपने ब्‍लड ग्रुप अनुसार खाएं ये आहार, 7 दिन में पेट होगा अंदर

शेयर करे

वजन बढ़ना एक आम समस्या है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान न देने के कारण लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। वजन घटाने के लिए लोग एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट सहित कई अन्य तरीके अपनाते हैं। लेकिन ये तरीके सभी पर काम नहीं करते हैं जिससे वजन कंट्रोल नहीं हो पाता है।

दरअसल, हर व्यक्ति का ब्लड ग्रुप अलग होता है। यही कारण है कि एक तरह की डाइट या एक्सरसाइज हर व्यक्ति पर काम नहीं करती है। कई बार लोग वजन घटाने वाली दवाओं का भी सेवन करते हैं। लेकिन इनका भी असर नहीं दिखता है। आमतौर पर न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन भी मोटापा घटाने के लिए ब्लड ग्रुप के मुताबिक डाइट लेने की सलाह देते हैं। आइये जानते हैं वजन घटाने के लिए ब्लड ग्रुप के अनुसार कौन से फूड खाने चाहिए।

ब्लड ग्रुप A

NBT

अगर आपका ब्लड ग्रुप A है, तो वजन घटाने के लिए आपको फल खाना चाहिए। दरअसल, A ब्लड ग्रुप वाले लोगों का इम्युन सिस्टम काफी सेंसिटिव होता है। इसलिए उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही सलाद और फल का सेवन करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा मीट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ब्लड ग्रुप A वालों के लिए बीन्स, अनाज और फलियां फायदेमंद होती हैं। इनका सेवन करने से वजन तेजी से घटता है।

​ब्लड ग्रुप B

NBT

ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को कम वसा युक्त डेयरी प्रोडक्ट और अधिक प्रोटीन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अपनी डाइट में सोयाबीन, अंडे, दाल और विभिन्न प्रकार की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ब्लड में कार्टिसोल की मात्रा बढ़ जाने से व्यक्ति में डायबिटीज और सूजन का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए ब्लड ग्रुप B वाले लोगों को वजन घटाने के लिए प्रोटीन युक्त हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए।

​ब्लड ग्रुप AB

NBT

यदि आपका ब्लड ग्रुप AB है तो आपको टोफू, सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट के साथ अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप के लोगों में एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं पायी जाती हैं। इसलिए AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को एल्कोहल, धूम्रपान, कैफीन और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।

​ब्लड ग्रुप O

NBT

इस ब्लड ग्रुप के लोगों को प्रोटीन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही मीट, बीन्स और अनाज का कम सेवन करना चाहिए। ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को एसिडिटी से बचना चाहिए। हेल्दी डाइट पर ध्यान देने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। चूंकि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को थायरायड की संभावना अधिक होती है इसलिए तनाव लेने से भी बचना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

11 जून को बिक जाएगी देश की कोयला खदानें, पहले दौर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और पश्चिम बंगाल की होगीं कोल ब्लॉकों की नीलामी, इसका हो रहा विरोध

शेयर करे देश में 350 बिलियन टन कोयला का भंडार है इस दृष्टि से भारत विश्व के तीसरे नंबर में है कोयला मंत्रालय ,पर्यावरण और वन मंत्रालय ने कोल ब्लॉकों की नीलामी के लिए बनाया नया नियम देश की जितनी जनसंख्या है इसे देखते हुए विदेश में कोयला निर्यात करना […]

You May Like

बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा