रोजाना अनार खाने के फायदे…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनार खाने से दिल, दिमाग और आंखों की सेहत ठीक रहती है. अमेरिकी संस्थान द्वारा किए गए एक अध्ययन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यदि रोजाना अनार खाने की आदत डाल लें तो दिल की बीमारी का खतरा पूरी तरह खत्म हो सकता है. हालांकि अनार के दाने, अनार के जूस से कहीं ज्यादा फायदेमंद होते हैं. क्योंकि इनमें विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी-12, प्रोटीन और पोटैशियम के साथ रफेज भी होता है, जो पेट की सेहत के लिए जरूरी है. यदि आप रोजाना अनार खाते हैं तो आपको खून की कमी नहीं होगी और हड्डियों की सेहत भी ठीक रहेगी.

कॉलेस्ट्रोल बनने नहीं देता: अनार खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनता. हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले कॉलेस्ट्रोल के कारण ही होते हैं. कॉलेस्ट्रोल दिल की धमनियों में फैट को जन्म देता है और धीरे-धीरे यह फैट ब्लॉकेज बन जाता है. इसकी वजह से दिल तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

स्ट्रेस नहीं होता: अगर आप किसी ऐसे पेशा में हैं, जहां बहुत ज्यादा तनाव रहता है. तो रोजाना अनार खाने की आदत डालें. क्योंकि अनार खाने से तनाव नहीं होता.

दिल की बीमारी का खतरा करता है कम: एक साल तक रोजाना एक ग्लास अनार का जूस पीने से दिल की बीमारी खतरा कम किया जा सकता है. यदि किसी को हृदय रोग है तो उसकी बीमारी 29 फीसदी तक कम की जा सकती है.

पेट की सेहत: अगर आपको अक्सर लूज मोशन हो जाता है या पेट खराब रहता है तो आपको रोजाना अनार खाना चाहिए. आनार में ऐसे तत्व मौजूद होते हैंं जो पेट की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. अनार की पत्तियों को भी उबालकर यदि पिया जाए तो पाचन तंत्र ठीक रहता है. आप इसका इस्तेमाल चाय में भी कर सकते हैं.

कैंसर से बचाव: अनार में फ्लेवोनॉइड्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है. फ्लेवोनॉइड्स कैंसर रोधी होता है. जिन्हेें प्रोस्टैट और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है, उन्हें अनार का जूस जरूर पीना चाहिए. जिन्हें कैंसर है उनके लिए भी अनार का जूस फायदेमंद है. इसे खाने से PSA का स्तर घट जाता है और कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है.

Leave a Reply

Next Post

रमन सरकार के संरक्षण में राष्ट्रीय पशु बाघों का अवैध शिकार होता था -विकास तिवारी

शेयर करेएनटीसीए का आंकड़ा है कि 2012 से 2018 के बीच छत्तीसगढ़ में 10 बाघों की खाल जब्त की गई थी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय लगातार वन्य प्राणियों का अवैध शिकार किया जाता था और गौ वंश की निर्मम हत्याये की जाती थी *राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण के […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान