आयुर्वेद के अनुसार बालों में कब और कैसे लगाएं तेल

शेयर करे
तेल बालों के लिए भोजन का काम करता है। बालों में समय पर तेल न लगाने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दरअसल, तेल बालों को ड्राइनेस, डैंड्रफ और अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। यह बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे बाल लंबे, घने और स्वस्थ होते हैं। इसलिए बालों में रोजाना या हफ्ते में दो दिन तेल से मसाज करना जरूरी माना जाता है।
बालों में तेल लगाना एक पुरानी परंपरा है। जिस तरह से प्राचीन समय में लोग नहाने से पहले शरीर में तेल लगाकर मालिश करते थे, उसी तरह बालों में भी तेल लगाने का महत्व है। कहा जाता है बालों में सही समय पर और सही मात्रा में तेल लगाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार बालों में कब और कैसे लगाएं तेल।

 

शैंपू करने से पहले या बाद में कब लगाएं तेल

NBT

आप बालों में शैंपू करने से पहले भी हफ्ते में एक या दो बार तेल लगा सकते हैं। हालांकि बालों को धोने के बाद तेल लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बालों में धूल और मिट्टी की समस्या हो सकती है।

​डैंड्रफ दूर करे

NBT

बालों में नियमित तेल लगाने से स्कैल्प में रुसी और खुजली की समस्या दूर हो जाती है। तेल में नीम की पत्तियां डालकर गर्म कर लें और नहाने से पहले इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। रुसी की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।

​सिरदर्द में राहत दे

NBT

अगर आपको सिरदर्द की समस्या है तो बालों में कोई भी आयुर्वेदिक तेल लगाएं। संभव हो तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से परामर्श लेकर तेल का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद के अनुसार सिरदर्द वात से जुड़ा होता है। इसलिए शाम 6 बजे बालों में तेल लगाना चाहिए। दिन का यह समय वात दूर करने के लिए बेहतर होता है।

बालों की क्वालिटी बढ़ाए

NBT

जब बाल लंबे, घने और स्वस्थ होने के साथ समय से पहले नहीं टूटते हैं, तो इससे बालों की क्वालिटी बढ़ती है। इसलिए रात में सोने से पहले अपने बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह तेल लगाना चाहिए। अगली सुबह गुनगुने पानी से बालों को धो लेना चाहिए।

​अच्छी नींद के लिए

NBT

रात में सोने से आधे घंटे पहले बालों में तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने से अच्छी नींद आती है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप शीशम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, शीशम ऑयल गंजापन, समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या और सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा नारियल के तेल को हथेली पर रगड़कर गर्म करके भी बालों में लगाया जा सकता है। बालों के लिए आयुर्वेद में तेल का बहुत महत्व है। इसलिए बालों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए समय पर तेल लगाना आवश्यक माना जाता है।

Leave a Reply

Next Post

डराने वाली बात है कि विराट कोहली बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं: स्टीव स्मिथ

शेयर करेविराट कोहली ने 2008 में इंटरनैशनल करियर का आगाज किया था, अपने शुरुआती दौर में विराट काफी आक्रामक हुआ करते थे। मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार विराट ने खुद को काफी बदला है। विराट आक्रामक अब भी हैं, लेकिन अब वो खुद को पहले से […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा