क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

admin
शेयर करे

ग्राम पंचायत धूमा में अहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 12 मई 2026। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है, आप लोगों का प्रेम और विश्वास है, जो लगातार हमारे परिवार से लोग जीतते आ रहे हैं, और आपके आम जनो के विश्वास को हम लोग हर कीमत में कायम रखेंगे, क्षेत्र के लिए कोई भी कार्यों के लिए जो आप आदेश करेंगे मैं उसे पूर्ण करने का भरसक प्रयास करूंगा, यह बातें लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूमा में अहाता निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विवेक पटेल ग्राम के वरिष्ठ श्री दिलहरण पटेल श्री द्वारिका पटेल कांग्रेस नेता महेश मिश्रा मोहन जायसवाल कामरान खान दुर्गा बंजारे पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू शुभम श्रीवास संतोष सोनवानी अनिल पटेल पंकज पटेल गोलू पटेल महेंद्र पटेल सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे, इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच उप सरपंच पंचगण एवं ग्राम वासियों द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास के ग्राम धूमा आगमन पर आतिशबाजी पुष्पहार, शाल, श्रीफल से भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Next Post

गीता के स्वर से गूंजा विश्व, चिन्मय मिशन ने रचा आध्यात्मिक इतिहास

शेयर करे70 देशों ने मिलकर किया गीता पाठ, गिनीज रिकॉर्ड की ओर बढ़ा भारत (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 मई 2026। जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हजारों लोग एक ही समय पर भगवद गीता के श्लोकों का उच्चारण करने लगे, तो वह पल केवल एक ऑनलाइन कार्यक्रम नहीं, […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव