गीता के स्वर से गूंजा विश्व, चिन्मय मिशन ने रचा आध्यात्मिक इतिहास

admin
शेयर करे

70 देशों ने मिलकर किया गीता पाठ, गिनीज रिकॉर्ड की ओर बढ़ा भारत

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 मई 2026। जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हजारों लोग एक ही समय पर भगवद गीता के श्लोकों का उच्चारण करने लगे, तो वह पल केवल एक ऑनलाइन कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैश्विक आध्यात्मिक एकता का अद्भुत उत्सव बन गया। चिन्मय मिशन ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘चिन्मय गीता समर्पणम्’ के माध्यम से विश्वभर के लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए भगवद गीता के 15वें अध्याय ‘पुरुषोत्तम योग’ का सामूहिक पाठ कराया। 9 मई 2026 को आयोजित इस विशेष पहल में 70 से अधिक देशों के 35 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन भाग लेकर आध्यात्मिक चेतना का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। इस दौरान दुनिया भर के करीब 1,000 प्रशिक्षित वॉलंटियर्स ने तकनीकी और संचालन जिम्मेदारियां संभालीं। ‘सिस्को वेबेक्स’ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को अब ‘एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा ऑनलाइन पाठ’ की श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भेजा गया है।

चिन्मय मिशन के वैश्विक प्रमुख पूज्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा, “चिन्मय गीता समर्पणम् केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पूरी मानवता को भगवद गीता के ज्ञान से जोड़ने का एक आध्यात्मिक प्रयास है। जब हजारों लोग एक साथ ‘लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु’ का उच्चारण करते हैं, तो वह विश्व कल्याण की शक्तिशाली प्रार्थना बन जाती है। उन्होंने आगे कहा, “दुनिया भर से मिली अभूतपूर्व भागीदारी ने इसे चिन्मय मिशन के 75 वर्षों की यात्रा का एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अध्याय बना दिया है।

Leave a Reply

Next Post

राकेश बेदी और उर्वशी रौतेला की जोड़ी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

शेयर करेराकेश बेदी के साथ उर्वशी रौतेला का धमाकेदार डांस ‘मैं तेरे नाल नचना’ में राकेश बेदी और उर्वशी रौतेला ने बिखेरा एंटरटेनमेंट का जादू (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 मई 2026। बॉलीवुड की ग्लैमरस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्वशी रौतेला एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प