बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की बर्खास्तगी सरकार का असंवेदनशील कदम – कांग्रेस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जनवरी 2025। सरकार द्वारा बीएड डीग्रीधारी 2897 शिक्षकों की बर्खास्तगी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार का यह अविवेकपूर्ण और तानाशाही रवैया है इन शिक्षकों की बर्खास्तगी साय सरकार का असंवेदनशील और अमानवीय कदम है। सरकार चाहती तो इन शिक्षकों की नौकरियां बचाई जा सकती है। हम भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि इन शिक्षकों की फिर से बहाली किया जाए।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में जब से बनी है तब से युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनकी लगी नौकरी छीनने का काम कर रही है। शिक्षक बड़ी उम्मीद से भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय गए थे लेकिन वहां उनके साथ बदतमीजी की गई रोते हुए शिक्षकों को मारा गया, पिटा गया। इन 2897 प्रभावित शिक्षकों में से लगभग 70 प्रतिशत शिक्षक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। मुख्यमंत्री स्वयं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं, लेकिन दलीय चाटुकारिता में भी गरीब आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा नहीं कर सक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से प्रदेश के युवाओं के हक और अधिकारों में डाका डाला जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सरकार यदि चाहे तो इन शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए उन विकल्पों पर भी अमल करके पीड़ित प्रतिभागियों के साथ न्याय किया जा सकता है। सरकार चाहे तो शिक्षा विभाग में लगभग 80,000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं उनमें समायोजित किया जा सकता है, 33000 शिक्षकों के पद भरे जाने है, उसमें समायोजित किया जा सकता है। उच्च शिक्षा विभाग में लैब टेक्नीशियन के पदों पर यह सरकार आउटसोर्सिंग कर रही है, उन पदों पर भी इन पात्र अभ्यर्थियों का समायोजित किया जा सकता है लेकिन यह सरकार नौकरी छीनने वाली सरकार है। युवाओं की पीड़ा से इनका कोई सरोकार नहीं। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती कि इस फैसले को वापस लेकर युवाओं को नौकरी पर बहाल करे।

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों के गढ़ में 77 साल में पहली बार बस सेवा शुरू, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी किया सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गढ़चिरौली 02 जनवरी 2025। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के गढ़ कहे जाने वाले अहेरी और गार्डेवाड़ा में 77 साल में पहली बार राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू की गई। गढ़चिरौली में ही बुधवार को कुख्यात नक्सली विमला चंद्र सिदाम उर्फ तारक्का समेत 1.03 […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव