कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड, वर्ल्ड चैंपियन को हराकर जीता गोल्ड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बर्मिंघम 8 अगस्त 2022 । कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अकसर नीरज चोपड़ा के साथ कॉम्पिटिशन करने वाले नदीम ने 90.18 मीटर दूर भाला फेंकर गोल्ड पर कब्जा किया। इसी के साथ उन्होंने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड को भी ध्वासत कर दिया है। अरशद नदीम अब 90 मीटर का मार्क करने वाले उपमहाद्वीप के पहले एथलीट बन गए हैं। बता दें, नीजर चोपड़ा का रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है जो उन्होंने हाल ही में डायमंड लीग में बनाया था।

5वें प्रयास में अरशद ने किया गोल्ड पर कब्जा

अरशद ने कॉमनवेलथ गेम्स 2022 के जैवलिन थ्रो फाइनल में अपने 5वें प्रयास में 90.18 मीटर की दूसरी तय कर गोल्ड पर कब्जा किया। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को हराया जो 88.64 मीटर की दूसरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

चोट के चलते नीरज चोपड़ा ने इस बार नहीं लिया राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान नीरज चोपड़ा चोटिल (ग्रोइन स्ट्रेन) हो गए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से मात्र कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपना नाम वापस लिया। चोपड़ा की यह चोट को ठीक होने में कम से कम तीन हफ्ते का समय लगता जिस वजह से उन्होंने ना खेलना ही ठीक समझा। इस ग्लोबल टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद नीरज चोपड़ा निराश थे और उन्होंने फैंस से भी माफी मांगी थी।

नीरज चोपड़ा के बाहर होने से दुखी थे अरशद

नीरज चोपड़ा के राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर होने के बाद अरशद दुखी थे। उन्होंने एक बयान में कहा था  ‘नीरज भाई मेरा भाई है। मुझे यहां उसकी कमी खल रही है। अल्लाह उन्हें स्वस्थ रखे और मुझे जल्द उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिले।’

Leave a Reply

Next Post

शुगर साइड इफेक्ट : कहीं आपकी बॉडी को अंदर ही अंदर तो नहीं गला रही है चीनी, इस लक्षणों से जानें

शेयर करेक्या आप जानते हैं कि अगर आप हद से ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं, तो ये आपके शरीर को अंदर से गला भी सकती हैं. यहां हम कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ये दर्शाते हैं कि आपकी बॉडी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ […]

You May Like

सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी