जनचौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 अगस्त 2023। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम लोगों से एक-एक करके मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। कलेक्टर ने जनचौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज हजारों अलग-अलग मांगों एवं समस्याओं को लेकर लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल में बिल्हा ब्लाक के ग्राम गढ़वट के किसानों ने भकरबांध तालाब के नीचे कमाण्ड क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की। उनकी मांग पर कार्यवाही के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग को निर्देश दिया गया। बिल्हा ब्लाक के ग्राम पंचायत बसहा के ग्रामीणों ने लावारिस पशुओं द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की जानकारी देते हुए गौठान में लावारिस मवेशियों को समुचित व्यवस्था करने की मांगी की। इस पर कार्यवाही के लिए सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा को निर्देशित किया गया। कोटा ब्लाक के ग्राम उरांवपारा के ग्रामीणों ने ग्राम उरांवपारा में पक्की सड़क नहीं होने के कारण राशन सामग्री लाने, अस्पताल जाने एवं अन्य कार्यों के लिए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम कसईबहरा से उरांवपारा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की। उनकी समस्या के निराकरण के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। बिल्हा ब्लाक के ग्राम भटगांव निवासी दिव्यांग युवा उमेश कुमार कौशिक ने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी देते हुए स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रिंटर मशीन एवं फ्रिजर की मांग की।

कलेक्टर ने लीड बैंक अधिकारी को लोन दिलाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत नगपुरा के ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के लिए भवन नहीं होने की जानकारी देते हुए नये भवन का निर्माण करने की मांग की। इस पर कार्यवाही के लिए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। बिलासपुर के तिलक नगर के लोगों ने स्वामी आत्मानंद स्कूल तिलक नगर एवं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में नर्सरी कक्षा प्रारंभ करने की मांग की। इसके लिए कलेक्टर ने डीईओ को निर्देशित किया। जनचौपाल में इसके अलावा राशन कार्ड, आवास, पेंशन, पट्टा सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Next Post

मतदाता जागरूकता अभियान: समूह की दीदियों ने बनाई धान की बालियों की सुंदर राखियां

शेयर करेस्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा निर्वाचन एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ […]

You May Like

एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज....|....‘तुम मेरे हो’ से अनिशा गर्ग की नई उड़ान, हौसले ने दिखाई मंजिल....|....शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल....|....ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म