आज सुबह से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में बूंदाबांदी, तापमान में आएगी गिरावट…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 16 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने फिर करवट ली है। कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उनकी मानें तो 20 मार्च तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्व से नमी युक्त हवा बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही है। पश्चिमी द्रोणिका के प्रभाव के चलते प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर 20 मार्च तक जारी रहेगा।

बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगर तेज नमी युक्त हवाएं चलती रहीं तो बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा रायगढ़
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च बुधवार को प्रदेश में गर्मी का स्तर काफी अधिक रहा। सबसे गर्म जिले की बात करें तो वो रायगढ़ रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर रायपुर 37 डिग्री सेंटीग्रेट और इसके बाद बिलासपुर और दुर्ग का तापमान रहा।

दुर्ग जिले में सुबह से हल्की बारिश

दुर्ग जिले में बुधवार रात से ही बादल छाए हुए थे। गुरुवार सुबह से यहां हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांद के कारण यहां का तापमान 35 डिग्री से घटकर 26 डिग्री सेंटीग्रेट तक दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

महिला की गला घोंटकर हत्या, पति को कॉल कर कहा था- जल्दी घर आ जाओ…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बालोद 16 मार्च 2023। । जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक ड्राइवक की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महिला ने अपने पति को फोन किया था और बताया था कि उसका हेल्पर शराब पीकर घर आया हुआ है और […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला