पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर पीएम मोदी का खास संदेश, कहा- यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और खुशहाली लाए

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 सितंबर 2025। पीएम नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 5 सितंबर यानि की शुक्रवार को मनाए जा रहे इस पर्व पर पीएम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शांति, खुशहाली और करुणा के मूल्यों को याद करने का संदेश दिया। मिलाद-उन-नबी इस्लाम के संस्थापक पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

पैगंबर मुहम्मद के जीवन के बारे में-

पैगंबर मुहम्मद का जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था। उन्हें इस्लाम का संस्थापक और अंतिम पैगंबर माना जाता है। उन्होंने अपने जीवन में मानवता, ईमानदारी और भाईचारे का संदेश फैलाया। 40 साल की उम्र में उन्हें मक्का की हीरा गुफा में अल्लाह का पहला संदेश मिला, जो बाद में कुरान का हिस्सा बना।

मिलाद-उन-नबी का जन्म और शिक्षाएँ

मिलाद-उन-नबी जिन्हें मौलिद और बारावफात भी कहा जाता है, पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ‘मिलाद’ का अर्थ ‘जन्म’ और ‘बारावफात’ का अर्थ ‘बारह दिनों की वफ़ात (इंतकाल)’ से है, क्योंकि पैगंबर मुहम्मद अपने इंतकाल से 12 दिन पहले बीमार रहे थे। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में आता है। सुन्नी मुस्लिम 12 रबी-अल-अव्वल को इसे मनाते हैं, जबकि शिया मुस्लिम 17 रबी-अल-अव्वल को।

भारत सहित कई देशों में मनाया जाता है यह पर्व

भारत, श्रीलंका और मलेशिया जैसे देशों में इस दिन लोग जुलूस निकालते हैं, धार्मिक सभाएँ आयोजित करते हैं और घरों में मिठाइयाँ बाँटते हैं। यह दिन पैगंबर की शिक्षाओं और उनके जीवन के आदर्शों को याद करने का अवसर है। सऊदी अरब और कतर जैसे कुछ देश इस दिन को नहीं मनाते, क्योंकि वहाँ की धार्मिक परंपराएं जन्मदिन जैसे समारोहों को सही नहीं मानतीं।

Leave a Reply

Next Post

गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही

शेयर करेगृहमंत्री विजय शर्मा शांति बनाये रखने में असफल, शांति भंग करने वालों को सरकार का संरक्षण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण