ईद मनाने निकले लेकिन…:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 जून 2026। पश्चिम अफ्रीकी देश Niger में एक भयावह मानवीय त्रासदी सामने आई है। सहारा रेगिस्तान के निर्जन इलाके में ट्रक खराब हो जाने के बाद कम से कम 49 लोगों की प्यास से मौत हो गई। मृतक ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने परिवारों के पास लौट रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना Tenere Desert क्षेत्र में हुई, जो Assamaka से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यात्रियों का ट्रक Talhandek से नाइजर की ओर आ रहा था। यह इलाका सहारा रेगिस्तान के सबसे कठिन और निर्जन क्षेत्रों में गिना जाता है।अधिकारियों के मुताबिक ट्रक बीच रास्ते में खराब हो गया। चालक, उसके सहायकों और यात्रियों ने वाहन ठीक करने की कोशिश की।कई दिनों तक प्रयास जारी रहे, लेकिन ट्रक चालू नहीं हो सका।

इलाके में पानी या भोजन का कोई स्रोत नहीं था। तापमान बेहद अधिक था और आसपास सहायता पहुंचने का कोई साधन नहीं था।  धीरे-धीरे यात्रियों का पानी खत्म हो गया और वे प्यास तथा गर्मी की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में केवल दो लोग जीवित बच पाए। दोनों ने लगभग 50 किलोमीटर से अधिक दूरी पैदल तय कर एक जल स्रोत तक पहुंचने में सफलता हासिल की। इसके बाद वे Assamaka पहुंचे और अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो वहां का दृश्य बेहद भयावह था।अधिकारियों ने बताया कि ट्रक के नीचे और आसपास दर्जनों शव पड़े मिले। कई लोग वाहन की छाया में बचने की कोशिश करते हुए दम तोड़ चुके थे। बचाव दल ने मृतकों को सामूहिक कब्रों में दफनाया।  यह क्षेत्र अफ्रीका से यूरोप की ओर जाने वाले प्रवासियों और शरणार्थियों का प्रमुख मार्ग माना जाता है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 जून 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के उस होटल के रसोइये को गिरफ्तार कर लिया है, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि रसोइये […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर