सरकार के फैसले से डिजिटल इंडिया को मिलेगी गति : मुकेश अंबानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021। टेलीकाम सेक्टर को केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को दिए गए राहत पैकेज की पूरे उद्योग जगत ने जमकर प्रशंसा की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को कहा कि नवीनतम सुधार और राहत उपाय दूरसंचार क्षेत्र को डिजिटल इंडिया मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाएंगे। वहीं, दूरसंचार से जुड़े उद्योगों के संगठन (COAI) ने माना है कि सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से संकट से जूझ रहे क्षेत्र को राहत मिलेगी। अंबानी ने कहा, ‘दूरसंचार क्षेत्र न केवल अर्थव्यवस्था का प्रमुख घटक, बल्कि डिजिटल सोसाइटी के निर्माण की प्रमुख कड़ी है। मैं भारत सरकार द्वारा किए गए सुधारों और राहत उपायों का स्वागत करता हूं। यह कदम डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इस साहसिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।’ RIL की दूरसंचार कंपनी जियो ने कहा कि सरकार द्वारा दूरसंचार के क्षेत्र में किए गए सुधार से कंपनियों को ग्राहकों को नए और किफायती प्लान देने में मदद मिलेगी।

सेल्यूलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (COAI) के महानिदेशक एसपी कोचर ने कहा, ‘हम घोषित पैकेज का स्वागत करते हैं। यह हमारी लंबे समय से चली आ रही मांगों के अनुरूप है।’ कोचर ने कहा कि सरकार का यह कदम उसकी उद्योग के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। अब हम 5जी स्पेक्ट्रम की लागत और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

केएस लीगल एंड एसोसिएट्स की मैनेजिंग पार्टनर सोनम चांदवानी ने कहा, ‘कंपनियों को जो रकम अदा करनी है उसके लिए सरकार ने मोहलत दी है। हालांकि इस अवधि के दौरान उन्हें ब्याज देना होगा।’ इससे बैंकों को भी राहत मिलेगी, जिन्होंने हजारों करोड़ रुपये कंपनियों को कर्ज के तौर पर दिए हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर वोडाफोन आइडिया बकाये का भुगतान कैसे करेगी। वहीं टेलीकाम इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (TEMA) के चेयरमैन एनके गोयल ने कहा कि देश का आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और पहली बार पूरी तरह से भारत में निर्मित 4जी और 5जी उपकरण टेलीकाम कंपनियां उपयोग कर रही हैं। हमारा मानना है कि 6जी के लिए भी रोडमैप होना चाहिए।

पांच फीसद तक उछले टेलीकाम शेयर

दूरसंचार क्षेत्र को राहत के एलान के बाद टेलीकाम कंपनियों के शेयरों में जमकर लिवाली दिखी। दिन के कारोबार के दौरान BSE पर भारती एयरटेल का शेयर 4.53 फीसद और वोडाफोन आइडिया का 2.76 फीसद ऊपर उछला।

Leave a Reply

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा हुआ स्थगित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 16 सितम्बर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। इस दौरे पर भारत को दो टेस्ट मैच और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं, टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर