मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार; करनाल के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुजफ्फरनगर 01 अक्टूबर 2025। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में हरियाणा के रहने वाले एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके के पानीपत खटीमा मार्ग पर ढाबे पर खड़े एक ट्रक में कार घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की हो गई। परिवार अस्थियां लेकर करनाल से हरिद्वार जा रहा था।

मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची है।

परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों फरीदपुर के महेंद्र की मौत हुई थी। बुधवार को उनकी अस्थियां लेकर उनका बेटा पीयूष और परिवार के अन्य सदस्य मोहिनी, अंजू, विक्की राजेंद्र, हार्दिक और शिवा हरिद्वार जा रहे थे। तितावी क्षेत्र में बघरा के पास हादसा हो गया। हार्दिक को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है। जबकि छह लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे बस्तर, दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 01 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, इस कार्यक्रम की रुपरेखा की तैयारी का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला