‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो पीएम मोदी को हराएंगी’, संजय राउत का बड़ा दावा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 14 अगस्त 2023। उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। राउत ने कहा कि वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर वह वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। इसके अलावा, भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।

शरद-अजित पर बोले राउत

शरद पवार और अजित पवार के बीच लगातार हो रहीं बैठकों पर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद-अजित क्यों नहीं? राउत ने कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि शरद पवार और अजित पवार की कल मुलाकात हुई। इस पर शरद पवार जल्द ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शरद पवार ने अजित पवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।’

डिप्टी सीएम खुश नहीं

राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम भी इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र की जनता इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं है। 

शरद पवार का जवाब

रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से अजित पवार के साथ ‘गुप्त बैठक’ के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि जब बैठक किसी के आवास पर हुई तो वह गुप्त कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि मेरा मेरे भतीजे से मिलना सामान्य है। इसमें क्या गलत है? यह गुप्त कैसे हो सकती है जब यह किसी के आवास पर आयोजित की गई थी। 

हाल ही में छोड़ी एनसीपी
शरद पवार के भतीजे अजीत पवार आठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायकों के साथ हाल ही में भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। बाद में अजित पवार ने एनसीपी के कई विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री भाजपा के देवेंद्र फडणवीस हैं।

Leave a Reply

Next Post

न्यूज एंकर की हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, पांच साल पहले लापता हुई थी सलमा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 14 अगस्त 2023। पांच साल पहले लापता हुई न्यूज एंकर सलमा खान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। सलमा खान लोकल चैनल में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ