गायक राघव कपूर द्वारा मुंबई में “रागीफाई” नाम से संगीत समूह का शुभारंभ

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 अगस्त 2025। कल शाम मुंबई के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में जाने-माने बॉलीवुड सूफी और भक्ति गायक राघव कपूर द्वारा रागीफाई (आत्मा की ध्वनि) प्रस्तुत किया गया। राघव कपूर ने कल शाम “रागीफाई” नाम से अपने संगीत समूह का शुभारंभ किया, जहाँ उनकी टीम ने दर्शकों के बीच लगातार तीन घंटे तक शानदार प्रस्तुति दी। पुराने और नए गीतों के मेलोडी मिश्रण के साथ गायन, पारंपरिक और सूफी गीतों का भी समावेश किया गया।

इस कार्यक्रम में वायलिन पर संजीव राव, प्रिकॉशन पर श्याम एडवांकर जैसे दिग्गज संगीतकारों ने अपना योगदान दिया, जबकि कीबोर्ड पर ऋतिक भटकर, गिटार पर योगेश मोथे, संतूर पर हर्ष गायकवाड़, तबले पर अकीद जब्बार खान और ड्रम पर मितुल अजमेरी जैसे प्रशंसित संगीतकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सुमन यादव, ध्याना मेहता और मीरा पारिख जैसे गायकों ने संगीत संध्या में चार चाँद लगा दिए। 

इस अवसर पर विशेष अतिथि एसीपी संजय पाटिल, मुंबई, संजीव कुमार, शोथीम.प्रोडक्शन के निदेशक और स्वदेश न्यूज़ महाराष्ट्र एवं गोवा के ब्यूरो प्रमुख और अभिनेता आशीष चटर्जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का समर्थन अंबिका म्यूजिक ज़ोन ने किया, प्रोडक्शन, स्टेज और साउंड धाना साउंड द्वारा, वीडियो प्रबंधन अदजान द्वारा और मेधा अंतानी ने कार्यक्रम की मेज़बानी की।

Leave a Reply

Next Post

नए अंदाज़ में दर्शकों का दिल जीतेगी रोहित सराफ-सान्या मल्होत्रा की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 अगस्त 2025। धर्मा प्रोडक्शंस दर्शकों के लिए एक नई जोड़ी लेकर आ रहा है, जिसे देखने के लिए फैन्स पहले से ही उत्साहित हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म सनी संस्कारी और तुलसी कुमारी का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर हलचल मच […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस