बाबा करणवीर की पहली किताब ‘नुस्खे- द इंडियन इम्युनिटी हैक’ का विमोचन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 17 दिसंबर 2024। बाबा करणवीर ने अपनी पहली किताब ‘नुस्खे- द इंडियन इम्युनिटी हैक’ का विमोचन किया, जिसमें शालिनीताई ठाकरे, अजय कौल – अध्यक्ष मोहल्ला समिति वर्सोवा और डॉ. चेतन कलाल – प्रथम डीएम हेपेटोलॉजिस्ट उपस्थित थे। बाबा करणवीर ने सौ देशों की यात्रा करके इंपैक्टफुल इंडियन ट्रावेल इनफ्लुएंसर ऑफ़ द ईयर 2024 का पुरस्कार जीता है। पेशे से बाबा करणवीर उर्फ करणवीर गौतम प्रतिष्ठित एयरलाइनों के लिए केबिन क्रू के रूप में काम करते हैं। यात्रा और खाने के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें एक ट्रावेल और फूड ब्लॉगर बना दिया। अब जीवन की यात्रा में आगे बढ़ते हुए, उन्होंने अपने कुछ अनुभवों को ‘नुस्खे’ किताब के माध्यम से लोगो के सामने रखा है।

इस किताब को लिखने के पीछे अपने विचार के बारे में बात करते हुए, बाबा करणवीर ने कहा, “मेरी किताब नुस्खे का विचार मुझे 2020 के आसपास आया, जब कोविड आया और दुनिया लॉकडाउन में चली गई। इस बीच, मैं दुनिया भर में घूम रहा था और ऐसी चीजें देख रहा था जो ज़्यादातर लोगों ने कभी नहीं देखी थीं। जब मैं आखिरकार अपने घर, भारत लौटा, तो मेरे दोस्त और परिवार वाले पूछते रहे, “तुम वायरस से कैसे संक्रमित नहीं हुए?” और मैंने मज़ाक में कहा, “शायद यह देसी भारतीय नुस्खे हैं जिन्होंने मुझे सुरक्षित रखा।

“मैंने इन प्राचीन, घरेलू नुस्खों के बारे में लिखना शुरू किया, जिनका इस्तेमाल हमारी दादियाँ और नानीयाँ सदियों से करती आ रही हैं। ये सरल, प्राकृतिक भारतीय इम्युनिटी हैक्स पीढ़ियों से इम्युनिटी को बढ़ा रहे हैं। बहुत से लोगों से बात करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि इन नुस्खों ने उनकी इम्युनिटी को मज़बूत करने में कितनी बड़ी भूमिका निभाई है। यह 1.5 बिलियन भारतीयों की एक अनकही कहानी की तरह है जिसे दुनिया को वाकई सुनने की ज़रूरत है। यह सिर्फ़ एक रेसिपी नहीं है, बल्कि इसमें किरदार और कहानियाँ भी हैं।” बाबा करणवीर ने आगे कहा।

अपनी किताब के सफल लॉन्च के बाद बाबा करणवीर जल्द ही दो और किताबें लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। एक इंडो-पर्सियन प्रेम कहानी है और दूसरी उनके खाने के रोमांच पर होगी: 100 फूड फ्रोमै 100 कंट्री।

Leave a Reply

Next Post

ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड की इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 19 दिसंबर को खुलेगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 17 दिसंबर 2024। ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड (“टीएलएल” या “कंपनी”), गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए इक्विटी शेयरों के अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के संबंध में बोली/पेशकश खोलेगी, जो सोमवार, 23 दिसंबर, 2024 को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली/पेशकश अवधि बुधवार, 18 दिसंबर, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप