सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खोले A TO Z राज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जून 2022। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे। हालांकि, आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल व डीसीपी राजीव रंजन लॉरेंस बिश्रोई से बुधवार को कई घंटे पूछताछ की। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की की हत्या के आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां ठहरे थे। इसी का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई। 

पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला दविंदर बंबीहा को सपोर्ट कर रहा था। वह अपने हर गाने में बंबीहा का जिक्र करता था। हत्या का कारण म्यूजिक इंडस्ट्री का करोड़ों रुपये का बिजनेस भी है।

80 पुलिसकर्मी व कमांडो की देखरेख में हो रही है पूछताछ
मूसेवाला की हत्या के बाद उत्तर भारत में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में लॉरेंस से कड़ी सुरक्षा में रोहिणी स्थित स्पेशल सेल के कार्यालय में पूछताछ हो रही है। कार्यालय में 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं। इनमें स्पेशल सेल, रोहिणी स्पेशल स्टाफ के पुलिसकर्मी व दिल्ली पुलिस के कमांडो शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

जेल में कुछ महीने से लॉरेंस ने नहीं किया मोबाइल का इस्तेमाल
लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले कुछ महीने से तिहाड़ जेल में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है। ऐसे में पुलिस इस बात का पता कर रही है कि उसने गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हत्या के लिए कैसे निर्देश दिए थे। हालांकि कुछ महीने पहले तक लॉरेंस तिहाड़ में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था और वह सिग्नल एप से बात कर रहा था।

पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था बिश्नोई 
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉरेंस शुरुआत में पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। पुलिस से पूछताछ के दौरान शुरू में तो लॉरेंस ने कहा कि उसका मूसेवाला की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।

लॉरेंस खुद को सोशल मीडिया पोस्ट से भी अलग कर रहा है, जिसमें उसके गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। असल में लॉरेंस और गोल्डी बराड़ हर बार नए शूटर्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि पुलिस उन तक आसानी से न पहुंच सके।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बोले, सेना और पुलिस के बल पर नहीं होगी शांति बहाल, कश्मीर के हालात चिंताजनक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 02 जून 2022। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में सेना और पुलिस के बल पर शांति बहाल नहीं होगी। इसके लिए तमाम सियासी दलों से बात कर घाटी को इस हालात से बाहर लाना होगा। लोगों […]

You May Like

कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश