सरकार के बजट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं को लेकर आलोचना, शशि थरूर, प्रशांत भूषण और जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 01 फरवरी 2021। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 का बज पेश किया. कोरोना संकट के बीच सरकार ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर काफी फोकस किया. स्वास्थ्य खर्च को 137 प्रतिशत बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ से अधिक रखा गया है. कोरोना वैक्सीन के लिए बजट में 35,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है. सरकार के बजट और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं को लेकर आलोचना शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रशांत भूषण और जिग्नेश मेवाणी ने  सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने लिखा, “यह भाजपा सरकार मुझे उस गैराज मैकेनिक की याद दिलाती है, जो अपने क्लाइंट से कहा, “मैं तुम्हारे ब्रेक ठीक नहीं कर सकता, इसलिए मैंने तुम्हारा हॉर्न तेज कर दिया है.” 

वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा, “वित्त मंत्री ने निजी कंपनियों की गैर परीक्षित वैक्सीन पर 35,000 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा ऐसे समय की है जब देश में कोविड प्राकृतिक रूप से नीचे जा रहा है! लेकिन इस पैसे को नौकरी गंवा चुके गरीब प्रवासी श्रमिकों और किसानों को फसलों पर एमएसपी के लिए नहीं दिया जा सकता. वह वित्त मंत्री साहिबा.”

विधायक जिग्नेश मेवाणी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बजट में, मैंने अब तक सिर्फ निजीकरण, निजीकरण और निजीकरण की बात सुनी! यह सरकार देश की परिसंपत्तियों को मुट्ठी भर पूंजीपतियों को बेचने की इच्छा रखती है.”

Leave a Reply

Next Post

केन्द्रीय बजट में देश के आम आदमी, किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान, छोटे व्यापारी के लिये कोई राहत नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 01 फरवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केन्द्रीय बजट में देश के आम आदमी, किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान, छोटे व्यापारी के लिये कोई राहत नहीं है। यह जनविरोधी और किसान विरोधी बजट है। कोरोना काल में लाकडाउन के कुप्रबंधन के चलते […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव