झोपड़ी पर पलटा बालू भरा ट्रक, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, चालक और हेल्पर हिरासत में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरदोई 12 जून 2024। हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। घटना में झोपड़ी में सो रहे चार मासूम बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके चार बच्चे और एक दामाद शामिल हैं। एक बच्ची घायल भी है। मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास सड़क किनारे नट बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया।

इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से ट्रक सीधा करने के बाद बालू हटवाई, लेकिन तब तक अवधेश उर्फ बल्ला (45), उसकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), पुत्री सुनैना (11) , लल्ला(5) , बुद्धू (4), हीरो (22) उसका पति बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासुपेट निवासी करन (25) उसकी पुत्री कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी।

चालक और हेल्पर हिरासत में
अवधेश की एक पुत्री बिट्टू घटना में घायल हुई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अवधेश और हेल्पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा  निवासी रोहित को हिरासत में ले लिया है।

तीन घंटे तक लगा लंबा जाम
हादसे में हुई मौत की खबर जैसे ही लोगों को हुई, तो हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़े जा रहा था। जैसे-जैसे बालू में दबे लोग बाहर निकल रहे थे। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस उन लोगों को सीएचसी पहुंचा रही थी। घटनास्थल पर भारी भीड़ होने और मशीनों से रेस्क्यु किए जाने के दौरान करीब तीन घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। उन्नाव की ओर से आने वाले वाहनों को बड़े चौराहे पर बैरिकेट कर संडीला मेंहदीघाट की ओर डायवर्ट किया गया था। हरदोई की ओर से आने वाले वाहनों को घटनास्थल से एक किलोमीटर पहले रोक दिया गया था। ट्रक हटने के करीब तीन घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। 

Leave a Reply

Next Post

इरिकपाल हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, जमीनी विवाद में दो भाइयों को उतारा था मौत के घाट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 12 जून 2024। जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में इरिकपाल गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप