सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 05 जून 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसेगढ़ और मद्देड़ थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग कार्रवाई कर नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी का सदस्य लच्छु पूनेम (35) भी शामिल है जिसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत मद्देड़ थाना क्षेत्र से डीआरजी के बल को रवाना किया गया था और जब यह दल सोमनपल्ली और बंदेपारा जाने वाली सड़क पर था तब बारूदी सुरंग लगाने की कोशिश कर रहे चार नक्सलियों को वहां से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक, पिटठू और अन्य सामान बरामद किये गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में कुपरेल और मंडेम गांवों के करीब से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया जो 15 मई को फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाने की घटना में शामिल थे। इस विस्फोट में वाहन को क्षति पहुंची थी तथा थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए माओवादी क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने, लेवी वसूली करने, रोड काटने, बैनर लगाने का काम करते थे। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश की इन 7 सीटों पर कम हो रहा भाजपा का जादू ! बेहद कम मार्जिन से जीते प्रत्याशी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 05 जून 2024। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की है। इन नतीजों में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने तो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। पहली बार सीएम बने मोहन यादव भी परीक्षा में पास हो गए। छिंदवाड़ा […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर