प्रियंका चोपड़ा ने फिर दिखाया अपना हॉट लुक, शेयर की अनसीन फोटो

शेयर करे

शुक्रवार 25 जून 2021। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपने सुसराल अमेरिका में हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बराबर जुड़ी हुई हैं। वह समय-समय पर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से चर्चा में हैं। 

 ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं 

आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों लंदन में अपने जासूसी थ्र‍िलर सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। ‘अमजेन प्राइम वीडियो’ की इस सीरीज में प्रियंका रिचर्ड मैडन संग दिखने वाली हैं। इस शो को रूसो ब्रदर्स प्रड्यूस कर रहे हैं। हालांकि शूटिंग से टाइम निकाल कर वह फैंस से जुड़े रहने के लिए कोई न कोई तरीका निकाल ही लेती हैं। 

कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते दिखीं देसी गर्ल

अब फोटो की बात करें तो आप देख सकते हैं कि खुले आसमान के नीचे गार्डन में प्रियंका सनबाथ लेती हुई दिख रही हैं। धूप की वजह से उनका चेहरा थोड़ा धुंधला दिख रहा है लेकिन उनकी कर्वी फिगर देखकर हर कोई फिदा है। इस फोटो को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने कैप्शन में लिखती हैं, ‘सूर्य, संगरिया और सास..मूड’। 

फोटो में प्रियंका ह्वाइट स्लीवलेस टॉप और मल्टीकलर शॉर्ट्स में दिख रही हैं। खुले बालों और दिल वाली इयरिंग वह बेहद हसीन लग रही हैं। हालांकि उन्होंने इस फोटो अपनी TBT फोटो बताया है। उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस एक्ट्रेस के पोस्ट पर काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही अपने लाइक्स देते हुए प्यार बरसा रहे हैं। 

मां की सलाह से बदला प्रोफेशनल लाइफ

अभिनेत्री ने यह बताया कि कैसे उनकी मां की सलाह से उनकी प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव आया। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उनकी मां ने यह कहा था कि जब वह 30 साल की हो जाएंगी, तो उनका ‘करियर’ ज्यादा नहीं रहेगा। इस सलाह से उन्होंने 2015 में अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स शुरू किया और आगे बढ़ती चली गईं।

Leave a Reply

Next Post

गर्ल गैंग के साथ करिश्मा कपूर ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, करीना भी आईं नजर

शेयर करे शुक्रवार 25 जून 2021। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। करिश्मा इस खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने इस रिवाज को तोड़ते हुए अभिनय में कदम रखा और सफलता पाई। हालांकि उनसे पहले शशि कपूर की बेटी […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय