विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक टेस्ट के फाइनल से पूरी तस्वीर नहीं दिखती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लंदन 29 जून 2021। न्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता (डब्ल्यूटीसी) टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि एक (टेस्ट) मैच वाला फाइनल रोमांच पैदा करता है, लेकिन इससे पूरी तस्वीर बयां नहीं होती कि विराट कोहली की भारतीय टीम कितनी मजबूत है बारिश से प्रभावित डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आठ विकेट से हराया था।

साउथम्पटन में खेले गए इस मुकाबले की दूसरी पारी में विलियमसन के नाबाद अर्धशतक से टीम ने जीत के लिए 139 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। यह (एक मैच का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है। लेकिन यह वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता।

उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि यह भारतीय टीम एक मजबूत टीम है। यह एक महान टीम है और हमें इस मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है, लेकिन यह इस तथ्य को नहीं बताता कि वे कितने मजबूत हैं और उनमें क्या कौशल हैं। विलियमसन ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि वे बहुत मैचों में जीत दर्ज करेंगे। आप उनकी गुणवत्ता के बारे में जानते हैं। उनके पास ऐसा तेज आक्रमण है जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, स्पिन गेंदबाज अविश्वसनीय है और बल्लेबाजी का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है।

विलियमसन ने भारतीय खिलाड़ियों को खेल का महान दूत करार देते हुए कहा कि उनके प्रशंसकों में राष्ट्रीय टीम के लिए जिस तरह का जुनून है, वह उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा, ‘वह देश खेल के लिए ऐसी भावना लाता है कि हम सभी भारत की सराहना कर सकते हैं। उनके जुनून का पुरस्कार भी मिलता है। वे (खिलाड़ी) खुद को खेल के दूत के रूप में रखते हैं।

विलियमसन ने माना कि कोहली और चेतेश्वर पुजारा को जल्दी आउट करने से उनके लिए यह अच्छा मौका बना गया। उन्होने कहा, ‘आखिरी दिन की शुरुआत में विकेट लेना बहुत अच्छा था, जिससे उस दिन परिणाम की अधिक संभावनाएं बनी। उसके बाद भारतीय टीम ने भी जवाबी हमला किया और उनके पास भी मौका था। गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी। हमारे लिए यह मुश्किल था।’

Leave a Reply

Next Post

'अनुपमा' की रुपाली गांगुली कर चुकी हैं 'काव्या' के ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ रोमांस!

शेयर करे मंगलवार 29 जून 2021। मिथुन चक्रवर्ती हाल ही सीरियल अनुपमा के सेट्स पर पहुंचे थे। उनकी बहू मदालसा शर्मा इस शो में काव्या का रोल निभा रही हैं। मिथुन से मिलने के बाद रुपाली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने पुरानी यादें ताजा की हैं। रुपाली […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी