जसप्रीत बुमराह बने पिता; पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दिया, फोटो शेयर कर जानकारी दी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 04 सितम्बर 2023। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे। 

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ दिखाई दे रहा है। यह फोटो शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है, उसके लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।” इसके साथ ही उन्होंने दिल का इमोजी शेयर किया और बताया कि यह मैसेज जसप्रीत और संजना की तरफ से है।

2021 में हुई थी बुमराह और संजना की शादी
जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 में टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं। इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को जाहिर नहीं होने दिया था। शादी के बाद जब बुमराह ने फोटो शेयर की थी, तभी लोगों को इस बारे में पता चला था। संजना से पहले बुमराह का नाम एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से भी जुड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप के सुपर-4 में जगह बनाने उतरेगा भारत, नेपाल के खिलाफ शीर्ष क्रम पर नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 सितम्बर। भारतीय टीम सोमवार को वनडे एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में नेपाल के खिलाफ खेलेगी। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार नेपाल के खिलाफ कोई मैच खेलेगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया नेपाल पर बड़ी जीत दर्ज करने के साथ […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा