चीन ने किया ताइवान को घेरने का अभ्यास, लड़ाकू विमानों से हवाई क्षेत्र को भी बंद करने का दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। चीन ने ताइवान को घेरने और डराने की कोशिश जारी रखी है। ताइवान मुद्दे पर अमेरिका से तनातनी के बीच चीन लगातार युद्धाभ्यास करने में जुटा है। इस बीच सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि सोमवार को चीन ने युद्ध अभ्यास के दौरान अप्रत्यक्ष तौर पर ताइवान को घेरने की कोशिश की। साथ ही हवाई क्षेत्र को भी बंद करने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक, चीन ने सोमवार को युद्ध अभ्यास के दौरान अप्रत्यक्ष तौर पर ताइवान को घेरा। साथ ही दर्जनों लड़ाकू विमानों से हवाई क्षेत्र को भी बंद करने का अभ्यास किया। 

इससे पहले चीन ने बताया था कि गोला-बारूद ले जा रहे विमानों ने ताइवान के पास हमला करने का अभ्यास किया था। इस अभ्यास में उसका शेडोंग विमानवाहक पोत भी शामिल था। चीनी सेना के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने बताया कि गोला-बारूद ले जाने वाले H-6K लड़ाकू विमानों के कई जत्थों ने ताइवान पर हमला करने का अभ्यास किया था।

चीन इस तरह का अभ्यास कर चुका है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि चीन हिंद-प्रशांत शांति और स्थिरता का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। उसकी इस हरकत से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसने अन्य देशों से चीन के कार्यों के खिलाफ बोलने का आग्रह किया है। ताइवान खुद को एक आजाद देश करार देता है। इस देश का अपना एक संविधान है और इसका अपना एक नेता है। मगर चीन इसे मान्यता नहीं देता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग कई बार कह चुके हैं कि वह सेना के द्वारा इस पर एक दिन कब्जा करके रहेंगे। उनका कहना है कि ताइवान को एक दिन चीन की सीमा में मिलाया ही जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ देशभर में हो रहीं मॉकड्रिल, स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। देश के ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्तियों का दौर लौटने लगा है। कई राज्यों ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया है, तो कई प्रदेशों ने बेहद सावधान रहने की हिदायत […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब