1.73 करोड़ की बिकी दवाइयां, 16 हजार से अधिक हितग्राहियों को हुई 1.54 करोड़ रुपए की बचत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

धन्वन्तरि जेनरिक मेडिकल स्टोर सरकार की महत्वपूर्ण पहल

साजिद खान/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरिया 24 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं में विस्तार करते हुए आमजनों को महंगी दवाइयों पर होने वाले खर्च से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई धन्वन्तरि मेडिकल स्टोर योजना ने जिले के 16 हजार से ज्यादा लोगों को दवाईयों पर 1 करोड़ 54 लाख रुपए की बचत दी है। धन्वन्तरि की रियायती दर पर मिलने वाली दवाइयों की छूट और असरदार दवाईयों ने लोगों के बीच लोकप्रियता तथा विश्वसनीयता भी बढ़ाई हैं। 

जिले में कुल 07 दुकानों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। योजना से अब तक 3 करोड़ 93 लाख 68 हजार रुपए एमआरपी की दवाइयां 54.48 से 58.48 प्रतिशत छूट के बाद हितग्राहियों को मात्र 1.73 करोड़ रुपए में प्राप्त हुई। दवाइयों की खरीदी पर लोगों को 1.54 करोड़ की बचत हुई है।

योजनान्तर्गत नगर पालिका परिषद चिरमिरी में कुल 61 लाख 97 हजार, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में 21 लाख 44 हजार , नगर पालिका निगम बैकुण्ठपुर में 86 लाख 46 हजार, नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा में 2 लाख 41 हजार, नगर पंचायत खोंगापानी में 54 हजार, नगर पंचायत झगराखण्ड में 07 हजार तथा नगर पंचायत नई लेदरी में 33 हजार रुपए की दवाइयों की खरीदी की गई है।धन्वंतरि मेडिकल स्टोर में सर्दी, ख़ासी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी आम बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों की 251 जेनेरिक दवाएं, एंटीबायोटिक तथा 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम भी छूट के साथ उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी बधाई

शेयर करेबधाई व शुभकामनाएं देने अनेक सामाजिक संगठन के लोग पहुंचे, प्रदेश भर से लोगों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दी बधाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 24 अगस्त 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन