‘शिवसेना और मातोश्री से मत उलझो, 20 फीट गहरा गाड़ देंगे’ संजय राउत ने दी धमकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 24 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पर जारी विवाद के बीच संजय राउत ने विरोधियों को सीधी चेतावनी दे दी है। शनिवार को उन्होंने कहा कि शिवसेना से दूर रहें। खास बात है कि वाडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा और उनकी पत्नि सांसद नवनीत राणा ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’  के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना बनाई थी।

राउत ने कहा कि शिवसेना और मातोश्री से दूर रहो या परिणाम भुगतो। उन्होंने कहा, ‘मैं यह कहना चाहता हूं कि शिवसेना और मातोश्री से न उलझें, आपको 20 फीट गहरा गाड़ दिया जाएगा। मैं यह कैमरा के सामने कह रहा हूं, शिवसेना के सब्र का इम्तिहान मत लो।’ उन्होंने कहा कि दूसरे सियासी दलों की तरफ से राणा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

शनिवार को राणा दंपति के घर के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नेता दंपति ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। वहीं, मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को ही नवनीत और रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया।

वकील ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी
राणा दंपति के वकील रिजवान मर्चेंट ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया है। उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तारी गैर कानूनी और असंवैधानिक है क्योंकि दोनों जनसेवक (सांसद और विधायक) हैं। उन्हें गिरफ्तार करने से पहले स्पीकर की अनुमति लेना चाहिए थी, लेकिन कोई इजाजत नहीं ली गई। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, मामले 14 दिनों के भीतर धारा 41ए के तहत नोटिस दिया जाना चाहिए, जो नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार नवनीत और रवि राणा को रिहा नहीं करती है, तो उनकी रिहाई के आदेश अदालत के जरिए हासिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी विराट कोहली को ब्रेक लेने की सलाह, कहा- खुद को तरोताजा रखने के लिए उन्हें 2-3 मैचों का ब्रेक लेना चाहिए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 अप्रैल 2022। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2022 में रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लीग के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह गोल्डन डक का शिकार हो गए और इस सीजन में वह लगातार […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत