मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी विराट कोहली को ब्रेक लेने की सलाह, कहा- खुद को तरोताजा रखने के लिए उन्हें 2-3 मैचों का ब्रेक लेना चाहिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2022। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2022 में रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लीग के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह गोल्डन डक का शिकार हो गए और इस सीजन में वह लगातार दूसरी बार खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस प्रदर्शन के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी राय देते हुए विराट को एक खास सलाह दी है। अजहरुद्दीन का मानना है कि विराट ने काफी क्रिकेट खेल लिया है। उन्होंने कहा कि कोहली को खुद को तरोताजा रखने के लिए 2-3 मैचों का ब्रेक लेना चाहिए। अजहरुद्दीन से पहले टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी विराट को क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह दे चुके हैं।

अजहरुद्दीन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्होंने काफी क्रिकेट खेल लिया है। मुझे पता है कि कई लोगों मानते हैं कि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से पर्याप्त ब्रेक लिए हैं। लेकिन अगर आप लगातार आईपीएल खेलेंगे तो असर पड़ेगा। मुझे लगता है कि उनका फुटवर्क काफी धीमा हो गया है। एक खिलाड़ी या इंसान के तौर पर जब मैं उन्हें खेलते देखता हूं तो मुझे लगता है कि उन्हें 2-3 मैचों का ब्रेक लेना चाहिए और खुद को तरोताजा रखा चाहिए। विराट कोहली ने इस सीजन में खेले 8 मैचों में 17 की औसत से 119 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान वह 5 बार वह पहली 10 गेंदों के अंदर आउट हुए हैं। कोहली का यह निराशाजनक प्रदर्शन देख फैंस भी काफी दुखी है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि किसी खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकलता है तो फिर उस पर दबाव होता है। उन्होंने साथ ही कहा कि विराट की क्षमताओं पर कोई संदेह नहीं है लेकिन हर खिलाड़ी को अपने करियर के दौरान ब्रेक की जरूरत होती है।

अजहरुद्दीन ने कहा, ‘जब आप रन नहीं बना रहे होते हैं तो आप पर अगले मैच में हमेशा रन बनाने का दबाव होता है और यह जारी रहता है। लेकिन जब आप दो-तीन मैचों का ब्रेक ले लेते हैं तो आपका दिमाग तरोताजा होता है। आप आराम से बैठकर टीम के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं। विराट की क्षमताओं को लेकर कोई सवाल ही नहीं है। लेकिन गेंद स्विंग होने पर अगर उनका फ्रंट फुट आगे नहीं जाता है तो फिर समस्या हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम आवास तक पहुंचा विवाद: एनसीपी नेता फहेमिदा हसन ने हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी इजाजत, गृह मंत्री को लिखा पत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद के बीच एनसीपी की महिला नेता फहेमिदा हसन खान ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी के आवास के बाहर हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, नमाज, नवकार जैसे मंत्रों का पाठ करने की अनुमति […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय