अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी – दीपक बैज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कांग्रेस में कार्यकर्ता टिकिट बांट रहे और मांग रहे, भाजपा के कार्यकर्ता उपेक्षित

कांग्रेस के पास सरकार के काम मुख्यमंत्री का चेहरा जीत का बड़ा आधार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 27 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी। कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविरों में ले रहे है। कांग्रेस के संकल्प शिविर में हर बूथ से 10 से अधिक कार्यकर्ता आ रहे है। हर विधानसभा क्षेत्र में 2500 से 3000 बूथ स्तरीय कार्यकर्ता फिर से सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर अपने क्षेत्रों में जा रहे। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चयन में पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को भी टिकट मांगने का अधिकार दिया है। पार्टी में सभी के आवेदनों का गुण दोष के आधार पर निर्णय लिया जायेगा। भाजपा ने तो बिना किसी की राय लिये 21 प्रत्याशियों के नाम की सूची घोषित कर दिया, जिसके कारण भाजपा का कार्यकर्ता अपने आपको अपमानित महसूस कर रहा है। भाजपा में तो प्रदेश चुनाव समिति की भी कोई अहमियत नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष बेचारा बन गये है। पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर से प्रत्याशी घोषित कर देते है। रमन सिंह के घोषित प्रत्याशी को ओम माथुर मानने को तैयार नहीं है। रमन सिंह ने कहा कि 22वां प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम है। ओम माथुर ने कहा अभी 69 प्रत्याशी और घोषित होंगे। यह भाजपा के अंदर की गुटबाजी को बताने के लिये पर्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है वो सभी चुनाव लड़ने से पहले ही हार गए, भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ही उसका विरोध कर रहे हैं, भाजपा में भगदड़ मच गई है, कई जगह बड़े पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे, ओम माथुर के दौरे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अंबिकापुर, राजिम, पाटन, गरियाबंद में भाजपा प्रत्याशियों का जमकर विरोध हो रहा है। अभी बीजेपी को 69 प्रत्याशी घोषित करनी है तो पहले भाजपा के 69 प्रत्याशियों को भी भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं से ही पहली लड़ाई लड़नी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पास चुनाव जीतने का सबसे बड़ा आधार सरकार के काम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विश्वसनीयता है। भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के कामों और मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता का कोई तोड़ नहीं है। भाजपा में मची भगदड़ यह बताने के लिये पर्याप्त है कि भाजपा चुनाव के पहले ही हार मान गयी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रभारी सैलजा ने लिया घोषणा पत्र समिति की बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 27 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधानसभा 2023 चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में रविंद्र […]

You May Like

पुलिस को मिली सफलता, 30 हीरों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, हीरा बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी....|....सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए IED लगाने जा रहे सात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद....|....'नए सिरे से कराई जाए नीट यूजी परीक्षा', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- सफेद झूठ बोल रही सरकार....|....छत्तीसगढ़ में एक्शन में एसीबी, थानेदार और नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार....|....'जैसे हमारा कार्यालय तोड़ा, वैसे हम उनकी सरकार तोड़ेंगे', राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना....|....शहडोल में भीषण सड़क हादसा,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत दो की हालत गंभीर ,मातम में बदल गई खुशियां....|....राष्ट्रपति मुर्मू ने जांबाज जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, 10 को कीर्ति चक्र और 26 को मिले शौर्य चक्र....|....SCO शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने कहा- आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को ‘अलग-थलग' और ‘बेनकाब' करें....|....अमरनाथ यात्रा: समय से पहले पिघल गया शिवलिंग!...पवित्र गुफा की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए तीर्थयात्री....|....बाढ़ से असम में हालात बिगड़े, 22 लाख लोग प्रभावित, 77 जंगली जानवरों की मौत