‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में होगी एंट्री

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
मुंबई, 29 अगस्त 2026। हाल ही में रिलीज हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के नए एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह, शेरोन वर्मा और ऑरी जैसे पेनलिस्ट देखने को मिले थे। शो को फैंस से काफी प्यार मिला। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था समय का आखिरी एक क्लिप। इस क्लिप में उन्होंने अगले एपिसोड से जुड़ी जानकारी दी है।
इस सीजन से निराश हुए कुछ फैंस
समय रैना जब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ वापस आए तो फैंस की नजरें उन पर थीं। लोग यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि कानूनी विवादों के बाद वह शो को किस तरह आगे लेकर जाते हैं। हालांकि, कई फैंस शो के नए सीजन से निराश नजर आए। उन्हें लगा कि शो पहले सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा फिल्टर्ड हो गया है और इसमें पहले जैसा ह्यूमर नहीं रहा। अब समय रैना ने फैंस की इन बातों पर अपना रिएक्शन दिया है।
शो की टोन डाउन होने पर क्या बोले समय?28 अगस्त को रिलीज हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पांचवें एपिसोड के आखिर में समय रैना ने आने वाले एपिसोड की एक क्लिप दिखाई, जिसमें समय कहते हैंं- ‘पता है, मैंने इतने समय बाद शो शुरू किया है। तो मैंने थोड़ा हल्का हाथ रखा शुरुआत के 2-3 एपिसोड में। है ना? तो लोग कह रहे हैं, ‘वो बात नहीं रही।’ इसके तुरंत बाद समय ने कहा, ‘राखी सावंत के लिए थोड़ा शोर मचाओ।’ यह सुनते ही वहां मौजूद ऑडियंस ने जोरदार तालियां बजानी शुरू कर दीं। इसके बाद एक महिला स्टेज की तरफ आती हुई दिखाई दी, लेकिन उसका चेहरा मास्क से ढका हुआ था।
क्या अगले एपिसोड में होगी राखी सावंत की एंट्री?
- समय रैना के राखी सावंत का नाम लेने के बाद अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है कि क्या वह सच में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के अगले एपिसोड में नजर आने वाली हैं।
- क्लिप में स्टेज की तरफ आती हुई महिला का चेहरा मास्क से ढका हुआ था, इसलिए अभी यह साफ नहीं है कि वह राखी सावंत ही हैं या नहीं।
- हालांकि, समय के अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच अगले एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।


