मुख्यमंत्री राशन कार्ड में अपनी फोटो लगवाने गरीबों को लाइन में लगा रहे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 26 जून 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राशन कार्ड में अपनी फोटो लगाने के लिए गरीबों को लाईन में लगा रहे हैं पहले नवीनीकरण के नाम से सबको परेशान किया गया लाईन में लगाया गया और अब राशन कार्ड वितरण के लिए लाइन में लगाया जा रहा है दफ्तरों के चक्कर लगवाया जा रहा हैं गरीब हताश और परेशान है भाजपा की सरकार गरीबों के साथ भद्दा मजाक भाजपा की सरकार कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में 75 लाख से अधिक राशन कार्ड धारी हैं भाजपा के सरकार बनते ही इन राशन कार्ड धारी को नियमित रूप से राशन नहीं मिल पा रहा है राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम से पहले सबको परेशान किया गया कई लोगों का राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं किया गया उनका राशन मिलना बंद हो गया है अब एक बार सबको राशन कार्ड देने के लिए सरकारी दफ्तर में बुलाया जा रहे हैं लंबी-लंबी लाईन लगी हुई है दफ्तर में बैठे अधिकारी कर्मचारी राशन कार्ड धारी को रोज दफ्तर का चक्कर लगवा रहे हैं पहले राशन कार्ड जमा करवाया जाता है कि दूसरे दिन लेने के लिए बुलाया जाता है इससे लोगों के काम धाम रोजी रोजगार पर प्रभाव पड़ रहा हैं महिलाये धूप में दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासन काल के दौरान भी यही स्थिति थी हर महीना राशन कार्ड धारी से कभी आधार कार्ड तो कभी परिचय पत्र मंगाया जाता रहा है आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है राशन कार्ड में गड़बड़ी कर चावल में घोटाला करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। 15 साल के शासनकाल में 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाया गया था। 36000 करोड रुपए का नान घोटाला हुआ था और एक बार फिर उसी दिशा में भाजपा की सरकार आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी, दोषियों पर कार्यवाही एवं परीक्षार्थियों को परीक्षा का अवसर दिया जाये - भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 26 जून 2024। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 जिला धमतरी केंद्र क्रमांक 1520 महर्षि वेदव्यास शास.महा. भखरा में हुई गड़बड़ी की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च