जय श्रीराम और शंखध्वनि से गूंजी भोजशाला: गोमूत्र से शुद्धिकरण और गर्भगृह में अखंड ज्योत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धार 17 मई 2026। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले और एएसआई की नई गाइडलाइन के बाद रविवार को धार स्थित भोजशाला परिसर में ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। वर्षों के इंतजार के बाद हिंदू समाज को अब साल के 365 दिन बिना किसी रोक-टोक के पूजा-अर्चना की अनुमति मिलने पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया। सुबह से ही भोजशाला परिसर में भक्ति, उल्लास और जश्न का माहौल बना रहा। रविवार सुबह सूर्योदय होते ही हिंदू समाज और भोज उत्सव समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोजशाला पहुंचे। समिति के नेतृत्व में श्रद्धालु मां वाग्देवी यानी देवी सरस्वती का भव्य तैल चित्र लेकर परिसर में पहुंचे। भोजशाला में प्रवेश करते ही सनातन परंपरा के अनुसार पूरे परिसर को गो-मूत्र छिड़ककर शुद्ध किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई।

इस खास अवसर पर भोजशाला के गर्भगृह को रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया था। वहीं परिसर के बाहर स्थित ज्योति मंदिर की ‘अखंड ज्योत’ को पूरे सम्मान के साथ गर्भगृह के भीतर स्थापित किया गया। मां वाग्देवी के चित्र की स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा परिसर “जय श्रीराम” और “मां वाग्देवी की जय” के जयकारों से गूंज उठा। खुशी के इस माहौल में महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक नृत्य कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

पूरे धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। राजीव रंजन मीणा और सचिन शर्मा सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही वे खुद भी पूजा-अर्चना में शामिल हुए और मां वाग्देवी की आराधना की।

दोपहर में होगी भव्य महाआरती

भोज उत्सव समिति के महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि सुबह से शुरू हुआ देवी अनुष्ठान और शुद्धिकरण का कार्यक्रम लगातार जारी है। दोपहर 11:45 बजे हिंदू समाज की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन मिलने के बाद अब भोजशाला को एक नए और भव्य स्वरूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद मिले इस अधिकार को श्रद्धालु बड़ी सांस्कृतिक जीत के रूप में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, सात राष्ट्रीय राजमार्ग को NHAI-NHIDCL को सौंपने की दी मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 17 मई 2026। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बदलावों का दौर जारी है। अब नई शुभेंदु सरकार ने राज्य लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाईवे के सात हिस्सों को NHAI और NHIDCL को सौंपने के लिए मंजूरी दे दी है। सरकार के इस कदम […]

You May Like

बस भाड़ा, बिजली, खाद्य सामग्री, सीमेंट, लोहा और रेत की मूल्यवृद्धि के कारण जनता परेशान ये अमृत नही आफ़तकाल - कांग्रेस....|....जापानी ब्रांड नितोरी ने मुंबई में खोला भारत का दूसरा स्टोर....|....इंडोनेशिया की आग से सिंगापुर की हवा जहरीली....|....जर्जर सड़क और उड़ती धूल के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण....|....चेतन भगत ने किया डॉ. राजनीश कांत की पुस्तक का विमोचन....|....वर्ल्ड स्पाइन डे: कमर दर्द की चोट बेडरूम तक!....|....मध्यप्रदेश: 27% ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग....|....पूर्व जिला न्यायाधीश ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति को दी चुनौती....|....हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान....|....छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे की हिरासत पर बवाल