पायलट के चैलेंजिंग रोल के बाद अब फिर चौंकाने को तैयार है रितिका आनंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 09 फरवरी 2025। अभय देओल, पंकज कपूर और पीयूष मिश्रा के अभिनय से सजी वेब सीरीज “जेएल 50” से अभिनेत्री रितिका आनंद ने बॉलीवुड में जबर्दस्त डेब्यू किया है। रितिका आनंद इसमें मुख्य भूमिका में हैं, जो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है और हर ओर उनके अभिनय की गूंज सुनाई दे रही है। जेएल 50 टाइम ट्रैवेल पर आधारित भारत की पहली साइंस फिक्शन फ़िल्म है, जिसमे अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्मात्री, लेखिका और स्पीकर रितिका आनंद ने 35 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई उड़ान की पायलट की चुनौती भरी भूमिका निभाई है। रोचक तथ्य यह है कि जब इसे बनाने की शुरुआत हुई थी तो इसे एक फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन कोविड काल की सीमाओं के कारण इसे वेब सीरीज़ में बदल दिया गया। रितिका आनंद ने JL 50 में पायलट की वर्दी में अपना जौहर दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलगरी, कनाडा से ड्रामा में डिप्लोमा और उसके बाद द एशियन एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविज़न, नोएडा से फ़िल्म एक्टिंग में डिप्लोमा करने वाली रितिका बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली रितिका भरत नाट्यम और कथक जैसे डांस फॉर्म्स को सीखी हुई हैं। मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी आने वाली फ़िल्में ट्रिलॉजी फ़िल्म सीरीज़ और द लास्ट पीक हैं। ट्रिलॉजी एक ऐतिहासिक काल्पनिक थ्रिलर फ़िल्म है। आरआरआर, बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने इसे लिखा है। वहीं लेखक निर्देशक शैलेंद्र व्यास की द लास्ट पीक एक साइंस फिक्शन है, जिस में रितिका एक पर्वतारोही की भूमिका निभा रही हैं।

टीवी से चर्चा में आईं रितिका एक बेहतरीन लेखिका भी हैं और एक ऑडियो बुक ‘बीइंग सेल्फिश – ए ड्रीम चेज़र्स वे होम’ जारी की है जो दूसरों को प्रेरित कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्ड प्रत्याशियों के लिये किया चुनाव प्रचार

शेयर करेभाजपा की सरकार ने एक साल में हर वर्ग को धोखा दिया – भूपेश बघेल कांग्रेस के महापौर दीप्ति दुबे, वार्ड प्रत्याशियों को प्रचंड मतो से विजयी बनाये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 09 फरवरी 2025। रायपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा अवसर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण