अफगानिस्तान से हारने के बाद रोए थे पाकिस्तान के कप्तान बाबर, मोहम्मद यूसुफ का दावा, समर्थन में कही यह बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चेन्नई 25 अक्टूबर 2023। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने दावा किया है कि चेन्नई में पाकिस्तान को अफगानिस्तान से मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ड्रेसिंग रूम में रो पड़े थे। यह हार पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार थी और इसने मेन इन ग्रीन के विश्व कप अभियान को खतरे में डाल दिया है। अफगानिस्तान ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 283 रन के लक्ष्य को आठ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। यह वनडे में पाकिस्तान की अफगानिस्तान से पहली हार थी। इस हार के बाद कप्तान बाबर आजम की भी कड़ी आलोचना हुई थी। पाकिस्तान के ही कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें औसत कप्तान कहकर बुलाया था। यूसुफ ने बाबर को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बाबर हार के लिए अकेले दोषी नहीं हैं।

यूसुफ ने एक टीवी शो के दौरान कहा, “मैंने सुना कि सोमवार रात अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद बाबर आजम खूब रोए थे। इसमें सिर्फ बाबर की गलती नहीं है। इसमें पूरी टीम और टीम मैनेजमेंट शामिल है। हम इस कठिन समय में बाबर आजम के साथ हैं और पूरा देश उनके साथ है।” अफगानिस्तान से हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में बाबर आजम ने कहा था कि इस हार से टीम को काफी नुकसान होगा। बाबर ने कहा था, “मुझे उम्मीद है कि हम इस हार (अफगानिस्तान के खिलाफ) से सीखेंगे। इससे हमें बहुत दुख होगा। हम सकारात्मक चीजों के बारे में बात करने की कोशिश करेंगे। जब भी आप फील्डिंग करते हैं, तो यह केवल रवैये के साथ होता है। मुझे फील्डिंग में टीम का कोई रवैया नजर नहीं आता। आपको रन रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं और फिट रहने की जरूरत होती है।

बाबर ने मैच के बाद कहा, “आगे हमें एक अलग योजना, एक अलग मानसिकता के साथ खेलना होगा। हम टीम में सकारात्मक माहौल लाने की कोशिश करेंगे। सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के मामले में पाकिस्तान को अब मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मेन इन ग्रीन को अब अपने शेष सभी चार गेम जीतने होंगे। उनका नेट रन रेट भी निचले स्तर पर है। इसलिए सभी मैच जीतने के साथ-साथ नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा और बड़े अंतर से मैच जीतने होंगे। इतना ही नहीं टीम को दूसरी टीमों के समीकरण पर भी निर्भर रहना होगा।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया में शांति कायम करने के लिए भारत की संस्कृति अपनाने की जरूरत, नागपुर में बोले संघ प्रमुख

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नागपुर 25 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, निरंतर संघर्ष और हिंसा का सामना कर रही दुनिया के सामने शांति की स्थापना के लिए भारत की संस्कृति को अपनाना ही अंतिम विकल्प है। भारतीय संस्कृति ही दुनिया में खोए संतुलन को […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी