ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते युवक के जाल में फंसी युवती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 21 नवंबर 2026। कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक 24 वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई। परिजनों ने चार दिनों तक उसकी तलाश की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती को जयपुर से सकुशल बरामद किया है।

युवती मोबाइल पर ऑनलाइन लूडो खेलती थी। इसी दौरान उसकी बातचीत अहमदाबाद निवासी एक युवक से होने लगी। युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने बस में कर लिया। वह अहमदाबाद से कोरबा आया और युवती को अपने साथ ले गया। परिजनों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है, जिसका फायदा उठाकर युवक ने उसे झांसे में लिया। युवती अपने पास मोबाइल भी नहीं रखती थी। काफी समय तक घर में नजर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि युवती ऑनलाइन लूडो खेल के माध्यम से युवक के संपर्क में आई थी।

कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से युवती का स्थान ट्रेस किया। घटना के चार दिन बाद युवती को जयपुर से बरामद किया गया। युवक अहमदाबाद का रहने वाला है। उसने युवती को ले जाने के बाद ठीक से खाना-पीना भी नहीं दिया। युवक ने उसके पैर में पहनी चांदी की पायल भी बेच दी थी।

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर पतासाजी की जा रही थी। युवती को जयपुर से बरामद कर कोरबा लाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग के खतरों को उजागर किया है, जहां अनजान लोगों से दोस्ती युवतियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

दलपत सागर के 8 ठेलों में चोरी करने वाले 6 नाबालिग गिरफ्तार

शेयर करे24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जगदलपुर, 21 नवंबर 2026। जगदलपुर शहर के दलपत सागर मार्ग किनारे निगम की गुमटियों में बीती रात चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने दुकानों से किराने का सामान चुराया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 6 नाबालिगों को गिरफ्तार कर चोरी […]

You May Like

दलपत सागर के 8 ठेलों में चोरी करने वाले 6 नाबालिग गिरफ्तार....|....ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते युवक के जाल में फंसी युवती....|....ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला का करोड़ों का खेल उजागर....|....15 क्विंटल प्रतिबंधित एनालॉग पनीर नष्ट....|....गैस पाइपलाइन विस्फोट में झुलसीं कंटेंट क्रिएटर की होगी दिव्यांगता जांच....|....डीआरआई की कार्रवाई से खुल रहा ड्रग नेटवर्क का राज....|....पीएम स्वनिधि में मध्यप्रदेश देश में अव्वल....|....नवंबर के महीने में फ्रिज का ठंडा पानी पीने वालों के लिए खतरे की घंटी....|....न्यूजीलैंड के घर में भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम....|....बच्चे ने चूमा सिद्धार्थ का गाल, कैमरे में कैद प्यारा पल