छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: महासमुंद में ईंट भट्ठे में दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत, सीएम ने जताया दुख

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

महासमुंद 15 मार्च 2023। महासमुंद के गढ़फुलझर में मंगलवार रात ईंट भट्ठे के धुएं से 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, उसका इलाज बसना सामुदायिक केंद्र में चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। बसना थाना क्षेत्र की पूरी घटना है। ग्रामीणों ने बताया, कुंज बिहारी पांडे का ईंट भट्ठा है। कुंज बिहारी माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांडे के छोटे भाई हैं। उन्होंने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका दिया हुआ था। यहां 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55 वर्ष), दशरथ बिसी (30 वर्ष), सोना चंद भोई (40 वर्ष), वरुण बरिहा (24 वर्ष), जनक राम बरिहा (35 वर्ष) और मनोहर बिसी (30 वर्ष) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठे में काम चल रहा था।

इसके बाद सभी श्रमिक शराब पीकर भट्ठी के ऊपर लेट गए। ईंट भट्ठे से निकलने वाले धुएं से सभी बेहोश हो गए। बुधवार सुबह 5 बजे एक ग्रामीण ने जब ईंट भट्ठे से धुआं निकलते देखा, तो उसके ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाई। आवाज लगाने पर भी किसी ने कोई उत्तर नहीं दिया, तब जाकर उसने बाकी लोगों को बुलाया और बसना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक श्रमिक मनोहर बिसी (30 वर्ष) की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। मृतकों में पिता गंगा राम बिसी (55 वर्ष) और उसका एक बेटा दशरथ बिसी भी शामिल हैं। घटना रात 12 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने कहा कि सभी मजदूरों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने और गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का बेटा प्रशांत खेलेगा आईपीएल, हुआ मुंबई इंडियंस की टीम में चयन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जशपुरनगर। जशपुर का आदिवासी युवक इंडियन प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का चमक बिखेरेगा। जिले के फरसाबहार ब्लाक के तपकरा का रहवासी प्रशांत पैकरा का चयन आईपीएल के मुंबई इंडियंस फ्रेंचाईजी टीम में सहयोगी खिलाड़ी के रूप में किया गया है। जिले के युवा खिलाड़ी […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी