अंकिता ने लगाया सोने पर निशाना, ओलंपिक रजत पदक विजेता सुहयोन को हराया

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 नवंबर 2025। भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने शुक्रवार को एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया की नाम सुहयोन को पांच सेट के चुनौतीपूर्ण फाइनल में 7-3 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए महिला रिकर्व स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारत ने संगीता की बदौलत महिला रिकर्व का कांस्य पदक भी हासिल किया जिसमें इस तीरंदाज ने हमवतन और अनुभवी पांच बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी को शूट-ऑफ में 6-5 से शिकस्त दी।

अंकिता ने इससे पहले सेमीफाइनल में सीनियर साथी और दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी को हराया था। दोनों 5-5 से बराबरी पर थीं और शूट-ऑफ में भी दोनों तीरंदाजों ने नौ-नौ अंक बनाए। लेकिन अंकिता का तीर केंद्र के करीब था जिससे वह खिताबी मुकाबले में पहुंच गईं।

अंकिता ने फाइनल में पहला सेट 29-27 से अपने नाम कर लिया। दूसरा सेट 27-27 से बराबरी पर रहा। नाम तीसरा सेट 28-26 से जीतकर बराबरी पर आ गईं। लेकिन चौथे सेट में भारतीय तीरंदाज़ ने शानदार वापसी की और 29-28 के शानदार प्रयास से 5-3 की बढ़त बना ली। इस भारतीय ने निर्णायक सेट में भी दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। अंकिता ने इस तरह एशिया की लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली तीरंदाजों में से एक के खिलाफ शानदार जीत हासिल की।

Leave a Reply

Next Post

महिला या पुरुष, किसे डायबिटीज होने का खतरा अधिक?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 नवंबर 2025। क्या आपका शुगर लेवल भी अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है? जब भी शुगर की रीडिंग लेते हैं तो ये 200-250 से ऊपर रहता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। ये स्थिति शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करने […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा