राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव का बजाया बिगुल, बैठक में पार्टी मेंबर्स को तैयारी में जुटने के आदेश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 जून 2024। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में सभी राजनीति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद सोमवार को शिंदे सेना, उद्धव सेना, दोनों एनसीपी ने चुनाव में लग जाने के लिए कहा। सोमवार को अजित पवार और शरद पवार की एनसीपी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों को चुनाव में लग जाने के लिए कहा। वहीं, उद्धव सेना और शिंदे सेना ने अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों की बैठक बुलाकर विधानसभा की तैयारी में जुटने के लिए कहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्षा निवास स्थान पर पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद और विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री शिंदे ने पार्टी के नेताओं, सांसद और विधायकों को हिदायत दी है कि लोकसभा चुनाव में भले ही हार मिली हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में किसी भी हालत में पार्टी को जीत मिलनी चाहिए। अगर विधानसभा में अच्छा परफॉर्मेंस देना है, तो चुनाव के लिए आज से लगना पड़ेगा। केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की बात करते हुए उन्होंने पार्टी नेताओं और विधायकों को बयानबाजी से दूर रहने और महायुति के सहयोगी दलों के साथ मिलकर काम करने की हिदायत दी।

शिवसेना भवन में जुटी उद्धव की सेना-

सोमवार को शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के सांसद और विधायकों के साथ मंथन बैठक दिया। इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को 9 सीट मिली है। हमें इससे ही संतुष्ट नहीं होना है। लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपेक्षा से कम सीटें जीती हैं। ठाकरे ने पार्टी नेताओं और विभाग प्रमुखों से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Next Post

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, अयोध्या के सांसद ने भी विधानसभा सीट छोड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 12 जून 2024। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस