अमेरिका ने लामिछाने को वीजा देने से फिर मना किया, टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बरकरार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काठमांडू 31 मई 2024। नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास ने लामिछाने को एक बार फिर वीजा देने से मना कर दिया है। नेपाल क्रिकेट संघ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वीजा नहीं मिलने से लामिछाने के टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना अब ना के बराबर है। लामिछाने को हाल ही दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने बरी किया था। नेपाल को इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला चार जून को डलास में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलना है। पिछले सप्ताह भी अमेरिका ने लामिछाने को टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए अमेरिका का वीजा देने से मना कर दिया था। नेपाल क्रिकेट संघ की केंद्रीय समिति के सदस्य चुंबी लामा ने बताया कि लामिछाने को अमेरिका का वीजा दिलाने की सभी कोशिश असफल रही है। लामिछाने नेपाल क्रिकेट टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं, लेकिन दुष्कर्म का मामला सामने आने के कारण उन्हें पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था। 

लामिछाने का विश्व कप में खेलना मुश्किल
नेपाल की सरकार भले ही लामिछाने को वीजा दिलाने के लिए अब भी कोशिश कर रही है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि लामिछाने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका की यात्रा कर पाएंगे। आईसीसी के नियमनुसार कोई भी टीम 25 मई तक अपने स्क्वाड में बदलाव कर सकती थी, लेकिन टीम में अब किसी भी तरह के परिवर्तन के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति की मंजूरी लेन पड़ेगी। 

हाई कोर्ट ने लामिछाने की दी थी राहत
नेपाल के पाटन हाईकोर्ट ने 15 मई को लामिछाने पर लगे यौन शोषण के आरोप मामले में अपना अंतिम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि संदीप निर्दोष हैं। कोर्ट ने काठमांडू जिला अदालत से मिले सजा और जुर्माने के फैसले को पलट दिया। दरअसल, इससे पहले काठमांडू जिला अदालत ने संदीप को दुष्कर्म मामले में दोषी पाया था और उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। बीते वर्ष 13 दिसंबर को कोर्ट ने उन्हें जबरन दुष्कर्म का दोषी ठहराया था। 

दुनियाभर की कई लीग में हिस्सा ले चुके हैं लामिछाने
लामिछाने दुनियाभर की कई टी20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं जिसमे बिग बैश लीग भी शामिल है। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी-20 खेले हैं। 51 वनडे में उनके नाम 112 विकेट और 52 टी-20 इंटरनेशनल में 98 विकेट हैं। इसके अलावा संदीप ने आईपीएल में नौ मैच खेले हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल संदीप ने दुनियाभर की लीगों को मिलाकर कुल 144 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 206 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संदीप के नाम तीन विकेट और लिस्ट-ए में उनके नाम 158 विकेट हैं। वनडे में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर छह विकेट है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में संदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन देकर पांच विकेट है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में बाढ़ से 1.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित; असम में एक की मौत, मृतकों की संख्या छह पहुंची

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इम्फाल/गुवाहाटी 31 मई 2024। मणिपुर और असम में चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मणिपुर में बाढ़ के कारण 188143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 24265 घरों को नुकसान पहुंचा है। 29 मई को राज्य में आई बाढ़ के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान