फीलमची भोजपुरी की तीसरी ओरिजिनल फिल्म का धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर – ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ 26 अप्रैल को

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 अप्रैल 2025। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक और विशेष तोहफा लेकर आ रहा है फीलमची भोजपुरी चैनल। अपने 5 साल पूरे होने पर ‘5 साल – महा धमाल’ सेलिब्रेशन के तहत फीलमची ने तीसरी खुद की ओरिजिनल फिल्म ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 26 अप्रैल को एक्सक्लूसिवली फीलमची भोजपुरी पर होगा। इस फ़िल्म की खासियत इसकी हास्य से भरपूर, दिल को छू लेने वाली और अनोखी कहानी है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों को मजेदार और भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया है। इससे पहले फीलमची की दो ओरिजिनल हिट फिल्मों—‘सास कमाल, बहू धमाल’ और ‘बड़की भाभी’ ने भोजपुरी दर्शकों के बीच ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और दर्शकों की पसंदीदा सूची में जगह बनाई है। ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ की कहानी ‘मौसम’ नाम की पढ़ी-लिखी और समझदार बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सास ‘धनेश्वरी’ चालाक और असुरक्षित प्रवृत्ति की है। मौसम अक्सर अपनी दादी सास की तस्वीर से मन की बातें करती है, लेकिन एक दिन दादी सास की आत्मा प्रकट होकर मौसम के शरीर में प्रवेश कर जाती है। उनका ‘सास धर्म’ अधूरा रह गया था, जिसे अब वे पूरा करना चाहती हैं—अपनी बहू के ज़रिए! कहानी में हास्य, भावनाएं और रिश्तों की गहराई इतनी सहजता से बुनी गई है कि हर दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करेगा।

फिल्म में प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं अपर्णा मलिक और लाडो मधेसिया, जिनके अभिनय ने किरदारों को जीवंत बना दिया है। साथ ही इस फिल्म में वरिष्ठ कलाकार जे. नीलम भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी। लाडो मधेसिया ने कहा, “फीलमची पर बनी हर फिल्म कुछ नया लेकर आती है। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने की एक कोशिश है। ‘क्यूँकि… हर एक सास ज़रूरी होती है’ हर घर के लिए एक हँसी-खुशी का अनुभव है। वहीं जे. नीलम ने कहा, “यह फिल्म महिलाओं के आपसी रिश्तों को नए दृष्टिकोण से देखने और समझने की कोशिश है। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं।

फिल्म के साथ-साथ फीलमची पर ‘क्यूँकि हर एक सास प्रतियोगिता’ के विजेताओं की घोषणा भी की जाएगी, जिसमें देशभर से लाखों प्रविष्टियाँ आई हैं। प्रतियोगिता में लोगों ने अपने मजेदार वीडियो के ज़रिए बताया कि उनके हिसाब से उनकी सास क्यों खास हैं। ये वीडियो फिल्म के दौरान ऑन-एयर किए जाएंगे, जो दर्शकों को हँसी और भावनाओं से भर देंगे। तो तैयार हो जाइए 26 अप्रैल को इस अनोखे पारिवारिक मनोरंजन के लिए, सिर्फ फीलमची भोजपुरी पर।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता

शेयर करेपहलगाम की घटना निंदनीय, सरकार बताये चूक कैसे हुई? मोदी सरकार संविधान पर प्रहार कर रही कल 25 अप्रैल को दुर्ग में संविधान बचाओ रैली छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/24 अप्रैल 2025। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी देश में जो हालात है पूरे चिंतित और पूरे विश्व को और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप