छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में नि:संतान दंपतियों की होती है मनोकामना पूरी, साल में एक बार खुलता है द्वार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोंडागांव 28 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी अनोखी परंपरा के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है. रियासत काल से जुड़ी परंपरा आज भी कायम है. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में ऐसा ही एक मंदिर है जो अपने अनोखी परंपरा और नि:संतान दंपतियों को संतान प्राप्ति की मन्नत पूरी होने के लिए जाना जाता है. जिले के फरसगांव के बड़े डोंगर में एक गुफा मौजूद है और इस गुफा में माता लिंगेश्वरी देवी का मंदिर है. इस मंदिर की खास बात यह है कि यह मंदिर साल में एक बार खुलता है और माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. 

साल में एक बार खुलता है मंदिर
दरअसल, साल में केवल एक बार खुलने की वजह से इसे छत्तीसगढ़ का तीर्थ स्थल भी कहा जाता है. खास बात यह है कि यहां मनोकामना मांगने का तरीका निराला है. संतान प्राप्ति की इच्छा करने वाले दंपति को यहां खीरा चढ़ाना आवश्यक होता है. चढ़ा हुआ खीरा को पंजारी द्वारा नाखून से फाड़कर खाना पड़ता है. जिसे शिवलिंग के समक्ष ही कड़वा भाग सहित खाकर गुफा से बाहर निकलते हैं. यह गुफा प्राकृतिक शिवालय ग्रामीणों के अटूट आस्था और श्रद्धा का केंद्र है. कहा जाता है कि आने वाले अच्छे बुरे समय का भी यहां पूर्वाभ्यास हो जाता है.

गुफा के अंदर है शिवलिंग
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर बड़े डोंगर के रास्ते पर आलोर गांव स्थित है और इस गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर एक पहाड़ है. जिसे लिंगई चट्टान और लिंगई माता के नाम से जाना जाता है. परंपरा और लोक मान्यता के कारण इस प्राकृतिक मंदिर में हर दिन पूजा-अर्चना नहीं होती है और केवल मंदिर का पट साल में एक बार खुलता है. इसी दिन यहां विशाल मेला भी भरता है. यहां के पुजारियों ने बताया कि इस साल आने वाले 8 सितंबर को इस मंदिर का द्वार खुलेगा. पुजारी ने कहा कि आलोर की छोटी सी पहाड़ी के ऊपर एक विस्तृत फैला हुआ चट्टान है. चट्टान के ऊपर एक विशाल पत्थर है बाहर से अन्य पत्थर की तरह सामान्य दिखने वाला यह पत्थर अंदर से स्तूप नुमा है. इस पत्थर की संरचना को अंदर से देखने पर ऐसा लगता है कि मानो कोई विशाल पत्थर को कटोरानुमा  तराशकर चट्टान के ऊपर उलट दिया गया है. 

इस मंदिर में एक छोटी सी सुरंग है. जो इस गुफा का प्रवेश द्वार है. प्रवेश द्वार इतना छोटा है कि बैठकर या लेटकर ही यहां प्रवेश किया जा सकता है. अंदर में लगभग 25 से 30 आदमी आराम से बैठ सकते हैं. गुफा के अंदर चट्टान के बीचो-बीच निकला शिवलिंग है .जिसकी लंबाई लगभग 2 या ढाई फुट है . ऐसी मान्यता है कि  पूजा के बाद मंदिर की सतह पर रेत  बिछाकर उसे बंद किया जाता है. अगले साल इस रेत पर किसी जानवर के पद चिन्ह अंकित मिलते हैं. दरवाजा खुलते ही 5 व्यक्ति पहले रेत पर अंकित निशान देखकर लोगों को इसकी जानकारी देते हैं. रेत पर अगर बिल्ली के पैर के निशान हो तो अकाल. घोड़े के खुर के चिन्ह हो तो युद्ध कलह का प्रतीक माना जाता है . सदियों से चली आ रही परंपरा और लोक मान्यता के कारण भाद्रपद महीने में एक दिन शिवलिंग की पूजा तो होती है. लेकिन बाकी दिन शिवलिंग गुफा में बंद रहती है.

निसंतान दंपतियों की होती है मनोकामना पूरी
जानकार बताते हैं कि पहले चट्टान की ऊंचाई बहुत कम थी. लेकिन बस्तर की यह लिंग गुफा गुप्त है. लिंगई माता हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि के पश्चात आने वाले बुधवार को इस प्राकृतिक देवालय को खोल दिया जाता है. और दिन भर श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना और दर्शन के बाद पत्थर टीका कर दरवाजा बंद कर दिया जाता है .खासकर निसंतान दंपति यहां संतान प्राप्ति की कामना लेकर आते हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां हजारों दंपतियों को संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी हुई है .और मनोकामना पूरी होने के बाद दूसरे साल अपने संतान को लेकर  फिर माता के दर्शन करने पहुंचते हैं .खास बात यह है कि यहां प्रसाद में खीरा चढ़ाया जाता है. इस तरह की अनोखी परंपरा केवल छत्तीसगढ़ के आलोर गुफा मंदिर में ही देखने को मिलती है.

Leave a Reply

Next Post

एलजी वीके सक्सेना ने किया 1400 करोड़ का घोटाला, विधानसभा में आप विधायक का बड़ा आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 29 अगस्त 2022। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा में दावा किया कि नोटबंदी के दौरान खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख रहते हुए एलजी वीके सक्सेना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप