नारी न्याय के महालक्ष्मी योजना भाजपा की विदाई का कारण बनेगी

शेयर करे

कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू.

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 मई 2024। भाजपा कांग्रेस के महालक्ष्मी योजना के बारे में भ्रम फैला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नारी न्याय के फार्म के बारे में महालक्ष्मी योजना के बारे में भाजपा की झूठी बयानबाजी बता रही है कि इस फार्म के कारण भाजपा डर गयी है। यह महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिये किये जाने वाला वादा है। कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में प्रमुखता से वादा किया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को 1 लाख सलाना मिलेगा, अर्थात 8333 रू प्रतिमाह। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार मात्र 1 हजार रू. महीना देती है। भाजपा को डर है कि महिलाये भाजपा के खिलाफ मतदान करेगी। कांग्रेस पार्टी ने इसको प्रसारित करने के लिये महिलाओं से फार्म भी भरवाया है। कांग्रेस ने न्याय के लिये गारंटी पत्र भी जारी किया और यह कांग्रेस का राजनैतिक कार्यक्रम है, चुनाव में बात पहुंचाने का तरीका है। कांग्रेस अपने पांचों न्याय की गारंटी पत्र भी जनता के बीच लेकर जा रही है। भाजपा जैसे भी भ्रामक प्रचार कर ले, महिलायें फार्म को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को आतुर है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को 1 लाख रू. सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचा रहे है, इस हेतु पार्टी बैनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जायेगा कि कांग्रेस की सरकार उनके आर्थिक उन्नति के लिये कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठायेगी। पूरा भरोसा है लोकसभा में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं को सालाना 1 लाख देने के अलावा उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक कदम उठायेगी। कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलाओं के कानून अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हॉस्टल बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना के उम्मीदवारों की सूची जारी, कल्याण से श्रीकांत शिंदे होंगे उम्मीदवार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 मई 2024। महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी ने कल्याण और ठाणे लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसके मुताबिक […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ